धर्म समाज - Newsportal | Chhattisgarh Darpan Media Group

धर्म समाज

राशिफल: इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है।  आज दोपहर पहले 11 बजकर 27 मिनट तक हर्षण योग रहेगा, उसके बाद वाहर योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 56 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज बुध प्रदोष व्रत किया जाएगा।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अंदर अध्यात्म के प्रति लगाव उत्पन होगा। आप अपने ज्ञान और कार्य कौशल पर अधिक काम कर पायेंगे। आपके व्यापार में ग्रोथ होने की संभावना बढ़ेगी। आप किसी भी नई जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभाएंगे। किन्हीं कारणों से खर्च बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मिस अंडरस्टैंडिंग हो सकती है।  एक दूसरे की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। परिवार में खुशी का माहौल बनाएं रखें । व्यर्थ के विवाद से बचें, क्रोध पर काबू रखें।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। अपने आपको साबित करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातक अच्छी सफलता पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। पैसे संबंधी मामलों में किसी अन्य पर विश्वास करने से बचें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। एक दूसरे से बातचीत करके समस्या का हल निकल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल है। किसी तरह के आकस्मिक लाभ के योग हैं। छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि- आज अपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी रचनात्मक समझ बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में आप सक्रिय नजर आएंगे। मांगलिक कार्यों में खर्च होने के योग हैं। आपको आपके व्यवसाय में बड़े सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। जिससे आपको अच्छे धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। इस दौरान कोई भी डील करने से पहले अच्छे से विचार कर लें। दोस्तों या परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें, सभी से खुलकर बात करें। पहले किया गए निवेश आपको अच्छा लाभ देगा।

कर्क राशि- ‌आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप फाइनेंस से जुड़े कोई बड़े निर्णय ले सकते हैं। सौन्दर्य प्रसाधन का कारोबार करने वाले लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। आप कार्य क्षेत्र और घर के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आप समझदारी से बातों को सुलझाने की कोशिश करेंगे। निजी व्यवसाय करने वाले लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

सिंह राशि- आप फिट और उत्साहित महसूस करेंगे। कुछ बड़े आर्डर मिलने से आपका व्यापार बढ़ेगा। आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग हैं। सरकारी जॉब मिलने की संभावना है। आपको आपके सीनियर्स का साथ मिलेगा। आपके कार्यों की सराहना होगी। आपके कलीग्स कुछ समस्याएं खड़ी कर सकते हैं। यदि आप कहीं इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो ठीक से जांच परख लें। आप अपने व्यवहार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। घर के बड़ों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। लवमेट्स के रिश्ते अच्छे बनेंगे।

कन्या राशि- आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। आपको नौकरी में अच्छे अवसर के साथ बदलाव के योग हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने वाले छात्रों के लिए दिन अच्छा है। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। एक दूसरे से तालमेल बनाकर रखें, दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने लिए समय निकालेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। पहले किए गए किसी निवेश पर आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

तुला राशि- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों में कमी आएगी पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।  आपको आपकी काबिलियत से उत्तम फल की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग हैं । आपका आत्मविश्वाश बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। एक से अधिक स्रोतों से धन लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी, आपसी तालमेल बना रहेगा। अच्छे खान-पान पर ध्यान दें। डॉक्टर से चेकअप जरूर कराएं। कार्यस्थल पर सबके साथ अच्छा व्यवहार करें। विद्यार्थियों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खास रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। इस दौरान आमदनी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। यह संतान के विवाह संबंधी भी हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।  आप ऑफिस में होने वाली राजनीति से दूर रहे। धन से जुड़े मामलों में आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आप कोई अचल संपत्ति खरीदने का सोच सकते हैं।  रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए सही समय है। आप कोई नया हुनर सीख सकते हैं।

धनु राशि- आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको खास उपलब्धि मिलेगी। आपके सोचने समझने की क्षमता बढ़ेगी। इस दौरान आपको आलस से बचना होगा। साझेदारी में काम कर रहे व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपका उत्साह बढ़ेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों की सलाह लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। सेहत से संबंधित परेशानियों को नजर अंदाज ना करें डॉक्टर को दिखाएं। प्लाटिंग बिजनेसमैन को आज किसी कस्टमर से अच्छा मुनाफा होगा।  आप नई डिश बनाने में रूचि लेंगे।

मकर राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करेंगे। घर में बेटी की तरक्की से परिवार का माहौल ख़ुशी से भरा रहेगा।  फार्मिंग का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सामाजिक व राजनीतिक कामों में आपका मन लगेगा। इस राशि के लोगों को आज किसी प्रकार के कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। अध्यापन के क्षेत्र जुड़े लोंगो को अच्छे अवसर मिलेंगे।  

कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सुधार आएगा। जीवनसाथी के लिए कोई पसंदीदा उपहार खरीदेंगे।  आप कहीं बाहर घूमने जा सकते है जहां आप अच्छा समय बिताएंगे। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आपके व्यवहार से पारिवारिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अनुभवी लोंगो की सलाह से आप अपने व्यापार को आगे ले जाने में कामयाब रहेंगे। आप अपने निजी प्रयासों से आमदनी बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। विद्यार्थियों की कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही नए अवसर भी मिलेंगे।

मीन राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्चें भी बढ़ेंगे।  ऑफिस में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। आप संयम के साथ परेशानी से बाहर निकल पाएंगे।  आपको अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आप अपने पारिवारिक जीवन में आनंद महसूस करेंगे। इस दौरान आप अपने को शांत रखने की कोशिश करेंगे।  स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है।  नई तरक्की मिलने के चांसेस हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।

और भी

हनुमान जी की कृपा से इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगवार का दिन है।  आज त्रिपुष्कर योग रहेगा। आज शाम 7 बजकर 41 मिनट तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 1 बजकर 49 मिनट पर शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।

मेष राशि- आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे भली-भांति तय वक्त पर पूरा करके दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद भरी नजरों से देखा जाएगा। आपकी काबिलियत का जूनियर भी अनुसरण करने की कोशिश करेंगे। इस दौरान आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के योग बनें है।  आपके दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याओं में कमी आएगी। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आप कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनाएंगे।

वृष राशि- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। धन कमाने के कई मौके मिलेंगे। जिनसे आपको काफी धन लाभ होगा। आपके व्यापार में अच्छी प्रगति के योग हैं। काम की वजह से आपकी व्यस्तता ज्यादा रहेगी। परिवार के लिए समय निकाल पाने में मुश्किलें आएंगी। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। लेकिन परिस्थितियां आपके अपने पक्ष में दिखाई देंगी। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ समय है। आपको उचित परिणाम मिलेंगे।

 मिथुन राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार आएगा। आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होने लगेंगे।  सही और ग़लत का भेद करके ही कोई निर्णय लें। इसका आपको कार्यक्षेत्र में फायदा मिलेगा।  कहीं दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आपका मन आज धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।  आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी। यह आपकी मनचाही जगह ट्रांसफर का भी हो सकता है। जहां आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार होगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपको रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। करियर और व्यापार के लिहाज से आज का दिन शुभ रहने वाला है। आप कार्यस्थल पर अपने किसी सीनियर्स के साथ आज वाद-विवाद से बचें। काम में थोड़ी बाधाएं आएंगी लेकिन आप अपनी समझदारी ठीक कर लेंगे। अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में आपकी पहचान बनेगी। आपके जिद्दी स्वभाव के कारण कुछ मुश्किलें खड़ी हो सकती है। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। आज आप अपने दोस्तों तथा परिवार पर पैसे खर्च कर सकते हैं।

सिंह राशि- आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आपको महत्वपूर्ण लाभ होगा। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी वैवाहिक उत्सव में शामिल होंगे। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में आप बहुत एक्टिव रहेंगे।  आप किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आएंगे। जो लोग गवर्नमेंट सेक्टर में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफल होने के योग हैं। लेकिन आज आप किसी विवाद से बचने की कोशिश करें।  

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी योग्यता से अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।  शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपको अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आप धैर्य के साथ पढ़ाई करेंगें, जिससे आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जो लोग किसी बड़े सरकारी पद की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं, अपनी मेहनत के दम चयनित हो सकते हैं। आपको किए गए किसी निवेश से अच्छा धन लाभ होगा।  आप किसी तरह की लापरवाही ना बरतें और ना किसी से बहस करें संयम रखें। आपको कामयाबी मिलेगी। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा।  आपके विचारों में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप सभी चुनौतियों को दर किनार कर तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।  व्यापार में उत्तम लाभ के योग बनेंगे।  आपके खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। साथ ही अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएंगे।  आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा रिश्तेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपकी लवलाइफ में अच्छी बॉन्डिंग रहेगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है।  आप खुद के विश्वास के दम पर बहुत कुछ कर पाएंगे घर में कोई बड़ा उत्सव होगा इसे पारिवारिक माहौल धार्मिक और शांतिपूर्ण रहेगा, मन में आज कुछ नया सीखने की इच्छा जगेगी, जिससे आप कुछ नया पढ़ने का विचार बना सकते हैं इससे ना केवल आपको खुशी मिलेगी बल्कि आपका ज्ञान भी बढ़ेगा कुछ नए महत्वपूर्ण लोगों से आज आपकी मुलाकात होगी। जिनसे मिलकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा और आगे तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आपको संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे।

धनु राशि- आपके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता मिलेगी।  दोस्तों के साथ इंज्वॉय करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो थोड़े उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। लवमेट्स के बीच कुछ अनबन होगी लेकिन आपसी बातचीत से सब ठीक हो जाएगा। आप कहीं की यात्रा कर सकते हैं। इससे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ने की संभावना है। कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना कारगर साबित होगी।

मकर राशि- आपके लिए आज का दिन रोज से अच्छा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बना रहेगा। इस दौरान आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं उन्हें प्रमोशन के चांस मिलेंगे। आप कोई व्यापारिक निर्णय लेंगे। जिससे आपको आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सोच समझकर कोई भी निवेश करें वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नियमित प्राणायाम का अभ्यास करें।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। जिसमें आप अपने सभी सगे संबंधियों से मिलेंगे। आपको खुशी मिलेगी और रिश्तों में मजबूती आएगी। लेकिन आप काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम लेकर आएंगी।  बिजनेस में अच्छी उन्नति के योग हैं। धन लाभ की संभावनाएं बनेंगी। किन्हीं कारणों से आज आप आलस्य महसूस करेंगे। आप अपने मन को शांत रखें और क्रोध करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मीन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने मनपसंद कार्यक्षेत्र में अपनी काबिलियत से बेहतर परफॉर्म करेंगे। आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी। आमदनी बढ़ेगी और आपके बैंक बैलेंस में भी ग्रोथ होगी। आपको कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान करेंगे। इससे आपको काफी लाभ हो सकता है। अध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर पार्टिसिपेट करेंगे। धार्मिक यात्रा की होगी जिससे आपको शांति मिलेगी।

और भी

सोमवार को इन राशियों के बदलेंगे भाग्य, पढ़ें अपना राशिफल

 ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज सोमवार है। सोमवार का दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। 

मेष राशि- क्रोध की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र से कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। अति उत्साही होने से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में सौम्यता रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। वस्त्रों एवं गहनों के प्रति रुझान बढ़ेगा। भवन सुख में वृद्धि रहेगी।

वृष राशि- भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें।

मिथुन राशि- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख में वृद्धि भी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना हो सकता है। खर्च अधिक रहेंगे। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। वाणी में सौम्यता रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में सुधार होगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी। मानसिक शान्ति रहेगी। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।  पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

सिंह राशि- कारोबार विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। मन अशान्त हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी।

कन्या राशि- आय में बाधा आएगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आत्मसंयत रहें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। वाणी में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। कारोबार में अधिक परिश्रम के बावजूद यथोचित सफलता संदिग्ध है।

तुला राशि- स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि- माता-पिता से आर्थिक सहयेाग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  धार्मिक स्थान की यात्रा के योग हैं। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

धनु राशि- आलस्य अधिक रहेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा।

मकर राशि- स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। परिवार की समस्याएं बढ़ सकती हैं। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

कुंभ राशि- कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। धन की प्राप्ति होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। आत्मसंयत रहें। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं।

मीन राशि- पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक चिन्ताएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक हो सकती है। नौकरी में मतभेद हो सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

 

 

और भी

इन राशियों पर सूर्य देवता की बनी रहेगी कृपा

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज रविवार है और आज का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान सूर्य की पूजा- अर्चना की जाती है।  

मेष राशि- किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिश्रम अधिक रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

वृष राशि- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ सकती है। सम्पत्‍ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। वाणी में सौम्यता रहेगी।

मिथुन राशि- आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। क्रोध के अतिरेक से बचें। धन की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कर्क राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि- किस मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मन अशान्त  रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रहीं है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे।

कन्या राशि- नौकरी में इच्छाविरूद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी।

तुला राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। परिवार में वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि- कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार विस्तार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार से दूर होना पड़ सकता है। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- खर्चों की अधिकता रहेगी। मन अशान्त रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। भाई-बहनों के सहयोग से किसी सम्पत्ति से धनार्जन के साधन बन सकते है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि- माता से धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वाहन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- भौतिक सुखों के विस्तार पर खर्च बढ़ेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पिता के सहयोग से किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

 

 

और भी

इन राशियों वालों को मिलेगा शनिदेव से आशीर्वाद

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक यायीजय योग रहेगा।  साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जाएगा। आज के दिन को जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है। आपके लिए 29 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

मेष राशि- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।  आपके घर में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं। रिश्तेदारों तथा अन्य लोगों के आने जाने से खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में व्यस्त होने के कारण व्यापार में कम ध्यान रहेगा, फिर भी आप लाभ में रहेंगे, आर्थिक स्थिति, स्थिर रहेगी किसी तरह का नुक्सान नहीं होगा। नौकरी में भी यही स्थिति रहेगी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा | कॉलेज के किसी प्रोजेक्ट में आपको नया अनुभव मिलेगा।

वृष राशि- आज आपका पूरा दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। घर पर हो रहे किसी पूजा अनुष्ठान में माता-पिता के साथ आप भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।  ऑफिस में आप अपना सौ प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। बॉस खुश होंगे और आपके प्रमोशन की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आप व्यापारी हैं और कोई डील बहुत दिनों से रुकी पड़ी है वो आज फाइनल हो सकती है। जिससे आपको निरंतर लाभ की संभावना बढ़ जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र आज कुछ नया सोच सकते हैं। अपने खानपान का ध्यान रखें।

मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो काम के संबंध में कहीं यात्रा हो सकती है, ऐसे में सावधानी अवश्य बरतें। सहकर्मियों के साथ अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। व्यवसाय करते हैं तो आपको बड़े ही सूझबूझ और संयम से काम लेना चाहिए, पुराने व्यापारिक समझौते आपके आपसी संबंधों से ही बने रहने की संभावना है। यदि आप किसी सरकारी परीक्षा या निजी कॉलेज में दाखिला लेने की तैयारी कर रहें हैं तो आपको सफलता हासिल होगी। शुभ परिणाम मिल सकते हैं, अवसर पर अपनी कड़ी नजर रखें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें विटामिन्स वगैरह लेते रहें। नवविवाहित जोड़े आज कहीं की यात्रा का प्लान बनाएंगे। वहां उन्हें एक दूसरे को समझने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं और इंटरव्यू होने वाला है तो आप पूरे कान्फिडेंस के साथ इंटरव्यू दें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा हैं तो आज आपके काम का बोझ हल्का होगा और आपको आराम मिलेगा। पहले की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी, आपके कार्यों की तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी व्यापार में लाभ की संभावना बन रही है। अविवाहित हैं तो आज विवाह की बात चल सकती है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार।

सिंह राशि- आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आपके परिवार में आज आध्यत्मिक वातावरण बना रहेगा, सभी के साथ आपका व्यवहार बहुत संतुलित रहेगा।  लोगों से आपको मान-सम्मान भी मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव आने के बावजूद आपकी आर्थिक स्थिति, स्थिर रहेगी और किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति अच्छी रहेगी। इस राशि के छात्रों का ज्यादा समय मित्रों के साथ आज प्रोजेक्ट बनाने में बीतेगा। यदि आप विवाहित हैं तो आज आपको ससुराल पक्ष से विशेष तोहफा भी मिलने की संभावना है, दोनों परिवारों के रिश्ते मधुर बनेंगे।

कन्या राशि- आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार के सभी सदस्य आज एक साथ बैठकर किसी पुरानी बात को लेकर गहन चर्चा करेंगे, इसमें आपके विचारों का विशेष महत्व होगा आपकी बात सभी ध्यान सुनेंगे। परिवार में आपसे सभी प्रसन्न होंगे आपका मान बढ़ेगा।  आपके मन में व्यापार को लेकर नये-नये विचार आएंगे या उसी व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सोचेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। काम को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों का पढ़ने में मन लगेगा, स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए घर के बने पौष्टिक आहार का ही सेवन करें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि- आपका रुझान संगीत की ओर रहेगा। आप मित्रों के साथ मिलकर घर में गीत संगीत का प्लान बनाएंगे और इस काम में किसी मित्र का विशेष सहयोग मिलेगा, परिवार के लोग भी उससे प्रभावित होकर उसकी प्रशंसा करेंगे। मित्रों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे आप उनके निमित्त कुछ खर्चे भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है, यदि आपने कहीं निवेश किया है तो वापस धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा, अच्छी तैयारी के लिए कोई नई तकनीक अपना सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आज आप पूरे दिन आशा से भरे रहेंगे। अपने बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय की अन्य गतिविधियों में उनकी अच्छी सफलता देखकर आप बहुत आनंदित होंगे। आशान्वित होकर उनके भविष्य के लिए कोई ठोस निर्णय लेंगे जो आगे चलकर लाभकारी सिद्ध होगा।  आप परिवार के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखेंगे। उनके साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई योजना बना सकते हैं। व्यावसायिक तौर पर आज दिन ठीक रहेगा। जो नौकरी करते हैं उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मिलजुलकर काम करना चाहिए, इससे आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है, आज किसी पार्टी में शामिल होंगे।

धनु राशि- आज आपकी प्रशंसा हो सकती है, पारिवारिक जीवन आज शुभ फलदाई साबित होगा।  किन्हीं कारणों से घर का उत्तरदायित्व आप पर होगा और आप उसे कुशलता पूर्वक निभाएंगे, सबकी जरूरतों का ध्यान भी रखेंगे। सभी लोग खुश होंगे और आपकी काबिलियत की सराहना करेंगे। व्यापारिक दृष्टि से लाभ के योग हैं, ग्राहक आपसे खुश रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा काम होने के बावजूद समय पर आनंद पूर्वक सारा काम पूरा कर लेंगे। अधिकारी वर्ग आपके काम से खुश होंगे। यदि आप मैनेजमेंट या बी-टेक की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपके लिए कुछ खास खबर मिलेगी जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर आशान्वित होंगे। लवमेट्स के बीच आपसी समझ बढ़ेगी।

मकर राशि- आज कोई आपको नई आहार योजना या नई व्यायाम प्रणाली शुरू करने के लिए प्रेरित करेगा। लंबी सैर पर जाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घरवालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है। आपके घर में नन्हे मेहमान के घर आने की खुशी मिलेगी।  छोटे बच्चे के खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।  आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सिंगल हैं तो कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है परन्तु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आज शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से स्वास्थ और फिट रहेंगे। मेडिटेशन तथा योग को दिनचर्या में शामिल करें।

कुंभ राशि- आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने-फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में आज किसी मेहमान के आने से आपको खुशी मिलेगी आप उनके साथ समय बीताने का प्रयास करेंगे इस प्रकार आपकी शाम मनोरंजन से भरपूर रहेगी। यदि आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का समुचित प्रयोग करें तो अधिक फायदेमंद साबित होगा।  आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परन्तु लेनदेन के मामले में सावधानी बरतें। आज का दिन लवमेट्स के लिए अच्छा है रिश्ता पक्का हो सकता है। यदि आप स्कूल में हैं तो आपका मन आज पढ़ाई के साथ रचनात्मक कार्यों में भी लगेगा।  

मीन राशि- आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनन्द उठाएंगे। जीवनशैली बदलने का प्रयास सफल होने की संभावना है। आप अपने व्यापार को नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो स्थिति आपके अनुकूल रहने वाली है।  आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। इस राशि के जो जातक विवाह होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं उनके लिए अच्छे रिश्ते मिलने की संभावना है। जो छात्र कोई नया कोर्स ज्वाइन करने की सोच रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा है शुरुआत कर सकते हैं।

और भी

राशिफल : इन राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 4 बजकर 1 मिनट तक रहेगी।  आज सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र लग जायेगा। आज श्री बगलामुखी जयंती है। आज श्री दुर्गाष्टमी व्रत भी है। आपके लिए 28 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं

मेष राशि- आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है।  आप लक्ष्य को पाने के लिए एक्टिव रहेंगे ताकि कोई भी मौका चूक न जाए। जो लोग व्यापार करते हैं या जो नौकरी करते हैं, उनके करियर में उत्तम परिणाम मिलने के योग हैं। आपको जो भी काम मिलेगा, उसे आप अच्छी तरह, तय समय पर पूरा कर दिखाएंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और यह आपके व्यवसाय और नौकरी दोनों में अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े हुए है, तो सामाजिक स्तर पर अच्छे कामों के लिए सम्मान मिल सकता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे जातकों के लिए परीक्षा में सफलता के योग हैं।

वृष राशि- आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से निपटने का रास्ता ढूंढ लेंगे और अपनी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे। आपके कारोबार में बढ़ोतरी के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लवमेट्स के रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरी या किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है साथ ही आपको स्वास्थ्य के मामले में सचेत भी रहना चाहिए। किसी भी तरह के संक्रमण से अपना बचाव करें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

मिथुन राशि- आज आपका दिन उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही आपके निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। आपको नौकरी में पदोन्नति के साथ ट्रांसफर होने की संभावना है। जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं।  व्यापार में लाभ के संकेत हैं, आमदनी बढ़ेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य सम्पन्न होने से घर का माहौल उल्लास से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में चुनौतियां मिलेगी पर अपने कौशल तथा मेहनत से सामना करने में सफल होंगे, सफलता मिलने के साथ ही तरक्की के मार्ग खुलेंगे।

कर्क राशि- आज आपको अपने मनचाहे काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में आज संभव है, आपको किसी अच्छी जगह ट्रांसफर मिल जाए जहां जाने की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। व्यवसाय कर रहे लोगों को कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ भी मिलेगा। पारिवारिक स्तर पर तालमेल बना कर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और दाम्पत्य जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। संतान संबंधी मामलों में कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे तरक्की के अवसर मिलेंगे। अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए आप प्रतिदिन व्यायाम करेंगे इससे आप स्वास्थ्य और ऊर्जावान रहेंगे।

सिंह राशि- आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा।  किसी धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे और ज्यादा लोगों से आपके संपर्क जुड़ेंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है और आपके व्यवसाय के लिए भी फायदेमंद रहेगा जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट के लिए यात्रा हो सकती है।  अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल होगा, बच्चों में उत्साह बढ़ेगा परन्तु पढ़ाई को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं।  किसी काम में घर के बड़े सदस्यों के सहयोग से आपको राहत मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  

कन्या राशि- आज आपको किसी तरह के कानूनी मामलों में दोस्तों की मदद मिलेगी और आपकी समस्याओं का समाधान होगा। आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी, जो आपको किसी तोहफे की तरह महसूस करा सकता है। नौकरी में आपकी कार्यक्षमता के लिए अधिकारियों से पुरस्कार भी मिल सकता है। आपका उत्साह बढ़ेगा और दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक लाभ होंगे पर कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इस राशि के छात्रों का प्रदर्शन परीक्षा में बेहतर रहेगा और आपको संतान की ओर से कोई अच्छा समाचार मिलने की संभावना है।

तुला राशि- आज आपका मन शांत रहेगा और मन में नए-नए विचारों का समावेश होगा। यदि आंख या गले की कोई समस्या लग रही है तो लापरवाही न करें, तुरंत डॉक्टर को दिखाएं तथा नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यदि आप नौकरी करते हैं तो टीम के सदस्यों से किसी प्रकार की सहयता प्राप्त होगी। इस राशि के जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे है उनको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा जीवन साथी को आज कुछ स्पेशल फील कराने की कोशिश कामयाब होगी।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा।  आपको नौकरी में खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। इस तरह आप अपनी स्थिति मजबूत कर पायेंगे और आपके प्रमोशन की बात पक्की हो सकती है। बिजनेस की गति सामान्य रहेगी, विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा है रिश्ते मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करने की हैबिट डालें।

धनु राशि- आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपको खुशी मिलेगी और आप कहीं यात्रा का प्लान बनाएंगे।  नौकरी में बदलाव के लिए सोच सकते हैं यह आपके लिए अच्छा रहेगा सैलरी में बढ़ोतरी होगी। व्यापार को आगे बढ़ाने के मौके मिलेंगे, नये लोगों के संपर्क से लाभ मिलेगा और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। आपको अपने वैवाहिक रिश्ते में मधुरता बनाएं रखने के लिए वाणी और व्यवहार में संयम रखना चाहिए। इस राशि के विद्यार्थी मन को एकाग्र करने के लिए मेडिटेशन करें तो पढ़ने में मन लगेगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके करियर में बदलाव लेकर आ सकता है। आप नौकरी बदलने के बारे में सोच सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास करेंगे और सफल होंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। आमदनी बढ़ेगी और आप धन संचय करने में कामयाब रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य पर कुछ खर्चे हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं तो परिणाम अच्छे रहेंगे। आपके विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

कुंभ राशि- आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में अपनी मेहनत से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। व्यापार में लाभ की संभावना है आमदनी बढ़ सकती है आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है आपसी सूझ-बूझ से रिश्ते को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन खुशखबरी दिलाने वाला साबित होगा, पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, बच्चों की मेहनत सफल होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे।  इस राशि के जातकों पर स्वास्थ्य संबंधी कुछ खर्चे हो सकते हैं, आपको इससे बचना चाहिए और अच्छी दिनचर्या तथा पौष्टिक खानपान का पालन करना चाहिए ।

मीन राशि- आज आपका दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको आपकी मेहनत से नौकरी में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे आपकी सराहना होगी और पदोन्नति का मौका मिल सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। बिजनेस में तरक्की होगी, आपको समाज के वरिष्ठ अनुभवी लोगों से आज सहयोग मिल सकता है जो आपके कैरियर के लिए लाभकारी होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आगे की पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहकर एक व्यवस्थित दिनचर्या का पालन करना चाहिए।

और भी

राशिफल : आज इन राशि वालों को मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, पढ़ें राशिफल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज गुरुवार है और आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से  भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। 

मेष राशि- उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि भी होगी।  मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं।

वृष राशि- परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। भवन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी।

मिथुन राशि- नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। संयत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति से परेशान रहेंगे। आशा-निराशा के भाव मन में रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग आय के साधन बन सकते हैं। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकता है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी।  मानसिक शान्ति‍ के प्रयास करें।

सिंह राशि- शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। माता के सहयोग से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं। नौकरी के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। माता का सहयोग म‍िलेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

तुला राशि- कारोबार में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। माता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। आत्मविश्वास लवरेज रहेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। वाहन सुख में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि-़ भाइयों के सहयोग से लाभ के मौके म‍िलेंगे। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। आत्मविश्वास से लवरेज तो रहेंगे।

धनु राशि- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। तनाव से बचें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार आयेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। मानसिक तनाव हो सकता है। माता का सानिध्य मिलेगा।

मकर राशि- कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में शान्ति‍ और प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों का सानिध्य मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बातचीत में संयत रहें।

कुंभ राशि- स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सुखद समाचार म‍िलेंगे। मन अशान्त रहेगा। मन में नकारात्कता विचारों से बचें। कारोबार में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मीन राशि- खर्च अधिक रहेंगे। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

 

 

 
और भी

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी

 26 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। 26 अप्रैल सुबह 8 बजकर 7 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा।  साथ ही 26 अप्रैल का पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। बुधवार दोपहर 3 बजकर 34 मिनट पर शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 26 अप्रैल को रामानुजाचार्य जी की जयंती भी मनायी जाएगी। आपके लिए 26 अप्रैल का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।


मेष राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम है।  सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। साथ ही ऑफिस में आज कोई सहकर्मी आपकी बैक-बाईटिंग कर सकता है। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है । परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आया है। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।  जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी।  आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त होगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें किसी अच्छे कॉलेज से एडमिशन का ऑफर आ सकता है जिससे मन प्रसन्न होगा। परिवारवालों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं। साथ ही आईसक्रीम भी खाऐंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आप जो भी काम को हाथ में लेंगे वो काम आसानी से पूरे हो जाऐंगे।  जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अविवाहित लोगों के शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें।  इस राशि के जो वकील है आज उन्हें किसी पुराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस मिल सकता है। लवमेटस के साथ बाहर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

कर्क राशि- आज का दिन खास रहेगा।  अगर आप नौकरी कर रहें तो आज आपका ट्रांसफर आपके मनपसंद स्थान पर हो सकता है, जहां से आप आसानी से अप-एण्ड-डाउन कर सकते हैं। साथ ही पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।  आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा। साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकता है।  ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुचि रखते है । करियर को एक नया मोड़ देने के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा।  आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्‍छा है उनकी पढ़ाई में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। लवमेटस आज अपने घर पर शादी की बात करेंगे। हो सकता है फैमली वाले मान भी जाएं। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये हैं।  

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय से पहले पूरा हो जाएगा।  आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल रहेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी।  फर्नीचर खरीदने के लिए दिन शुभ है । इस राशि के जो लोग कवि है आज वो एक नई कविता की रचना कर सकते हैं। जो भविष्य में प्रकाशित भी हो सकता।  

तुला राशि- आज का दिन ठीक रहने वाला है।  परिवारवालों के साथ हंसी-मजाक करनें से घर का वातावरण खुशनुमा होगा।  किसी बाहरी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़ें है उनके लिए आज का दिन काफी बढ़िया है। सामाजिक कार्य में हांथ बढ़ायेंगे।  लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। साथ ही आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। भविष्य में आपको इससे धनलाभ होगा।  आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा।  लवमेट्स से आज आपको उपहार मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का ई-मेल आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कंपटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आज आपका मन कोई नयी गाड़ी खरीदने का है तो आज खरीद सकते हैं। लवमेटस से आज उपहार मिलेगा।  इससे बढ़ रही दूरियां नजदीकियों में बदल जाऐगी।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं।  आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। साथ ही परिवार सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

मकर राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा।  घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। इस राशि के जो लेखक है आज उनके किसी पूरानी लिखी हुई पुस्तक की प्रशंसा होगी। साथ ही सम्मानित भी किया जा सकता है। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा।  पड़ोसियों के बीच आपके किसी पूराने सामाजिक कार्य की तारीफ होगी। साथ ही अन्य कार्य में आपके पड़ोसी आपका सहयोग करेंगे। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेंगे।

कुंभ राशि- आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम भी दिया जा सकता है जो चुनौतीपूर्ण होगा। इस चुनौती को एक्सेप्ट करेंगे और उसे सरलता से पूरा कर लेंगे। जिससे नौकरी में प्रमोशन के साथ ही इनकम में भी इजाफा होगा।  छात्रों की आज कुछ कठिन विषयों में रुचि बढ़ेगी। कई दिनों से आ रही प्रॉब्लम आज सॉल्व हो जाएगी। बिजनेसमैन को आज नए अनुभव मिलने की सम्भावना है| जिसे अपनाने से कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी कोईयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। इससे रिश्तों में सामांजस्य की स्थिति बनी रहेगी।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस राशि के खिलाड़ियों के लिए आज का दिन अच्छा है। अच्छी परफॉरमेंस का सुखद परिणाम मिलने का योग है। इस राशि के विवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डीनर करने जा सकते हैं। जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के छात्र आज अपने करियर के लिए गुरु से परामर्श लेंगे। साथ ही आज आपको जीवन में परिवर्तन लाने के कई अवसर मिलेंगे जिसका सही चुनाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि की महिलाओं का ध्यान आज घरेलू काम-काज में लगा रहेगा।  आप जीवनसाथी की तरक्की में कोई सफल योगदान दे सकती है। 

 

 

और भी

राशिफल: इन राशियों का हनुमान जी करेंगे बेड़ा पार

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 21 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 7 बजकर 46 मिनट से सुकर्मा योग लग जायेगा। इसके आलावा आज आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज संत सूरदास जी और श्री आदि शंकराचार्य जी की जयंती भी मनायी जाएगी।


मेष राशि- आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। परिवार में सामांजस्य बना रहेगा। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। अगर आप नया वाहन खरिदना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। आपकी सोच में बदलाव आएगा। यह बदलाव आपके लिए शुभ फल देने वाला होगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर मिल सकता है।  नियमित खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है।  

वृष राशि- आज का दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आप अच्छी सेहत के लिए योग करने की रूटीन शुरू कर सकते हैं।  आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कहीं घूमने लेकर जा सकते हैं। आपको कर्ज माफी से लाभ भी मिल सकता है। जो नए कार्य शुरू करना चाहते हैं उसे आज शुरू कर दें। ऑफीस में आपको कामों के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आएंगी, बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन्हें अपने लेखन शैली से जीवन में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज अपने परिवार के किसी सदस्यों से नये वस्त्रों की प्राप्ति होगी। आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है, साथ ही जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जायेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने के लिए आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त मिलेगा। आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। इस राशि के लोगों को आज अचानक धन मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती हैं। आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा अधिक रहेगा।

सिंह राशि- आज का दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। आप घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा दिन है।  बिजनेसमैन के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति होगा। पारिवारिक माहौल आज बेहतरीन रहने वाला है।  आप लोगों से मिलने पर साकारात्मक बातों का ही प्रयोग करें। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहने वाला है।  

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके करीबी अचानक आपको गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैं। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगाष आप अपने बच्चों के साथ समय बिताएंगे, आपको रिलैक्स फील होगा। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।  छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा।  विरोधी पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।  आपके मन में कुछ नया करने की इच्छायें जागृत होंगी।  आपको किसी अपनों से धन की प्राप्ति होगी।  आप अपना पैसा किसी धार्मिक कार्यों में लगाएंगे जिससे आपके चेहरे पर प्रसन्नता बनी रहेगी। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। इस राशि वाले छात्रों के लिए फार्म भरने संबंधी कार्य के लिए आज का दिन शुभ है इस राशि के लोगों को आज घर से बाहर निकलने पर सावधानी पूर्वक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन राहत से भरा रहने वाला है।  आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वाले कवियों के लिए आज का दिन अत्यन्त महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी ख़ास प्रतिभा के लिए पुरूस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपकी कंपनी को आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आप आपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज नई योजनायें शुरू करना चाह रहे हैं तो उसे टाले नहीं शुरू कर दे। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने सहकर्मियों से पूर्ण योगदान प्राप्त होगा।  आप पास आये नए मौको को हांथ से न जाने दें। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमनें जा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको अच्छा लाभ मिलाने वाला है । लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।  आप अपने रिश्ते की बात पैरेन्टस से करेंगे।

मकर राशि- आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से खुश रहेंगे। आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।  आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। लवमेट्स के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नए लोगों से डील पक्की हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।  आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते हैं।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है।  आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।  आपके जीवनसाथी के बीच मीठी नोक-झोक हो सकती है।  जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।  जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरुआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपका एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। लवमेट्स आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

मीन राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे।  आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर देंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। आपका खर्च बढ़ सकता है इसलिये सिर्फ़ जरूरी सामान की खरीदें। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिए आज का बढ़िया है।  कार्यक्षेत्र में उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा।  नवविवाहित आज घर पर ही मूवी देखेंगे। अचानक व्यापार में लाभ मिलाने के योग है।

 

 
और भी

इन राशियों पर बरसेगी शिव जी की विशेष कृपा

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और सोमवार का दिन है। आज  सुबह 7 बजकर 49 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह सूर्योदय से शुरू होकर देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक अमृतसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन पार कर देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।


मेष राशि- आपकी दिनचर्या बहुत अच्छी रहेगी, आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आप सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे, उसे अपनी मेहनत और लगन से पूरा करेंगे।  आपकी सराहना हो सकती है।  जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें आज उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी।  परिवार के साथ आपका अच्छा समय बीतेगा।  आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

 वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है, आपको ज्यादातर मामलों में लाभ मिलेगा।  व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग हैं, मित्रों के सहयोग से कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।  आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप  स्वयं को फिट रखने के लिए मेडिटेशन और योग शुरू कर सकते हैं, इससे आपके जीवन शैली में बदलाव आएगा।  आप मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने भी जा सकते हैं।

मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपनी अद्भुत क्षमता के साथ जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।  आपको नौकरी में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपके लिए आमदनी के नये रास्ते खुलेंगे। अगर आप व्यवसाय करते हैं, तो आज किसी मित्र के सहयोग से नई योजनाएं बनायेंगे। जिनमें आपको सफलता हासिल होगी। साथ ही आपको अच्छा आर्थिक लाभ होगा।  आपको परिवार के सभी सदस्यों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, और अच्छे अंक प्राप्त हो सकते हैं।

कर्क राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा, सही योजना बनाकर ही अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करें, तो आप अपने कैरियर में बदलाव लाने में सफल रहेंगे। आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रह सकता है। आप सामाजिक स्तर पर किसी बड़े धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं, या किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।  इस यात्रा से आपको लाभ मिल सकता है। आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जीवनसाथी तथा बच्चों का भी साथ मिलेगा, इससे आज आप बहुत प्रसन्न रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र तथा व्यापार में आज आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिनअनुकूल रह सकता है, आज वो अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी भी समस्या का हल बड़ी चतुराई से निकाल लेंगे।  

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छे अवसर लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही किसी योजना को आज आप समझदारी से पूरा करेंगे।  जिससे आप में नेतृत्व करने की क्षमता जगेगी, आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा।  अधिकारियों से आपको सराहना भी मिलेगी और आज आपको नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है, जिससे आपको भविष्य में आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार और समाज में आपका मान बढ़ेगा। मीडिया तथा लेखन से जुड़े लोगों को नये अवसर मिल सकते हैं। खेल जगत से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि- आज आपका दिन कान्फिडेंस से भरा रहेगा।  आपको आज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आपको नौकरी में बेहतर मौके मिल सकते हैं, जिससे उन्नति के मार्ग खुलेंगे। आप मेहनत से सफलता हासिल कर सकते हैं।  मित्रों के घर जा सकते हैं, इससे आपकी दोस्ती मजबूत होगी। आपका पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा, आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यवसाय के अलावा आपकी रुचि धर्म-कर्म में भी रह सकती है। आज का दिन युवा छात्रों के लिए अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिल है।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपकी नौकरी बदलने तथा बेहतर जगह नौकरी पाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको इस दिशा में किए गए प्रयास का परिणाम आज मिल सकता है। आपको जीवनसाथी की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा । मीडिया तथा लेखन से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि प्राप्त हो सकती है। विज्ञान की पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए दिन अच्छा है, आज वो किसी आविष्कार की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- आपका दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आप जीवन में सुख समृद्धि के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। आप व्यवसाय अथवा रहने के उद्देश्य से किसी भवन निर्माण के बारे में सोच सकते हैं। अचल सम्पत्ति खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है। आप अपने परिश्रमी एवं उत्साहि स्वभाव के कारण आज सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे आपको सम्मान मिलेगा। दूसरे भी आपसे प्रेरित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आज आपका व्यवहार सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। आप सब मिलकर कहीं रात्रि भोज का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के जो जातक रोजगार करते हैं, उनके लिए दिन अच्छा है, मेहनत से आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे।  

धनु राशि- आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप बहुत प्रसन्न रह सकते हैं।  किसी मित्र या रिश्तेदार के घर विवाहोत्सव में शामिल होने के लिए कहीं की यात्रा कर सकते हैं। नौकरी तथा व्यवसाय में सफलता के योग हैं। नौकरी में आपको पदोन्नति मिल सकती है।  जिससे आपका उत्साह बढ़ेगा और आप खुश होंगे। आप परिवार के साथ मंदिर या किसी धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। इस राशि के जो जातक विदेश जाना चाहते हैं या वहां जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं आज उन की इच्छा पूरी हो सकती है। उनके लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मकर राशि- आज आपका दिन सुखद रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाला है। आप अपने फिटनेस को लेकर जागरूक रहेंगे। कार्यस्थल तथा व्यवसाय में बढ़ोतरी के योग हैं। आर्थिक लाभ की संभावना बन सकती है। आपके अधूरे कार्य पूरे हो सकतें हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सब तरह से अनुकूल रह सकता है। आपको नौकरी में कोई मनचाही सफलता मिल सकती है और आप आज का दिन हंसी, खुशी और मनोरंजन के साथ व्यतीत करेंगे।  

 कुंभ राशि- आज आप अपनी मेहनत के बल पर अपने भाग्य को बदल सकते हैं।  आपको सभी क्षेत्रों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा हैं, तो कार्यस्थल पर आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। आमदनी बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं, नई योजनाएं सफल होंगी और कहीं रुका हुआ पैसा वापस आएगा। सरकारी जॉब करने वालों के लिए भी दिन अच्छा है, मैनेजमेंट की तरफ से कोई अच्छी खबर आ सकती है।  शोध से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है, आज उन्हें उनकी मेहनत का परिणाम मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, मेहमानों के आने से खुशी का माहौल रहेगा।

मीन राशि- आज आपका दिन अच्छा रह सकता है। आपको सफल होंने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, धैर्य बनाए रखें। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। सहकर्मियों के साथ आपके रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी। दाम्पत्य जीवन मधुर व सुखमय रहेगा। रंगमंच, संगीत तथा फिल्म से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कहीं एक्टिंग का ऑफर मिल सकता है। कोई एल्बम रीलिज हो सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

 

 

और भी

कैसा रहेगा रविवार का दिन, जाने 12 राशियों का दैनिक राशिफल

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। आज सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा।

मेष राशि- आज आपका दिन ठीक रहने वाला है । किसी पुरानी बात को लेकर आज आप उलझन में रहेंगे।  आप अपने कामों में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भ्रमित भी हो सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत लगे, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहें।

वृष राशि- आज आपका दिन खुशियों भरा रहने वाला है।  आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मिलने उनके घर जा सकते हैं, साथ ही जिन लोगों से आपकी अनबन पहले से हुई है उनसे बात करने का आज अच्छा दिन है।  आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।  अगर आज आप बड़े भाई से सलाह लेकर किसी नए कामों को शुरू करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका कोई सोचा हुए काम आसानी से पूरा हो जाएगा, जिससे मन खुशनुमा रहेगा। आपका मन कोई धार्मिक बुक पढ़ने का करेगा। आप किसी अपने की मदद कर सकते हैं। साथ ही आज आपको अपनी पिछली किसी गलती का एहसास होगा। साथ ही इससे सबक लेकर आप आज इन गलतियों को करने से बचेंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना चाहिए।  इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

कर्क राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। बहुत से अच्छे मौके आपका इन्तजार कर रहे हैं। आपको उनके लिए लगातार कोशिशें करनी होगी।  साथ ही परिवारवालों के साथ किसी खास समारोह के लिए रिश्तेदार के घर जाने की संभावना बन रही है। आप महंगी खरीददारी के बारे में भी अपना मन बना सकते हैं। लेकिन आखिरी समय में आपको निर्णय लेने में मुश्किल हो सकती है। लवमेट के साथ कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग होगी।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं आज उन्हें धन लाभ होने के चांस बन रहे हैं। साथ ही जो लोग जॉब की तलाश में है आज उन्हें जॉब मिलने की संभावना है। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी कविता की कोई पुस्तक पब्लिश हो सकती है। साथ ही उन लोगों पर ध्यान न दें जो लोग आपकी कविता की सराहना नहीं करते हैं, खुद पर विश्वास रखें। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं।  

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपके मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा, उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स आर्किटेक की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के ऑफर आ सकते हैं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि- 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप अपना बचा हुआ समय बच्चों की शिक्षा देने में लगायेंगे, आपको बहुत ख़ुशी मिलेगी। साथ ही आप पैसे से भी किसी की मदद कर सकते हैं। आपकी मुलाकात कुछ ऐसे लोगों से हो सकती है जो भविष्य में आपकी सहायता कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन रहेगा। जीवनसाथी के साथ स्पेंड करने से आपकी पूरानी नोक-झोक दूर होंगी। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।  आप अपनी सोच को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है, इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे। साथ ही आज दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें। शाम का समय आपके लिए चुनौती भरा हो सकता है लेकिन योग करने से आप अपनी सेहत के रास्ते में आ रही बाधा से पार पा सकते हैं। इस राशि के जो स्टूडेंट्स सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं आज इन्हें किसी कंपनी से जॉब के ऑफर ई-मेल के द्वारा आ सकता है।

धनु राशि- 
आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। आपकी कंपनी का किसी मल्टीनेशनल कंपनी से डील फाईनल हो सकती है। जिससे आप घर में छोटी-सी पार्टी रखेंगे। आपकी तरक्की को देखकर पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान पहले की अपेक्षा और ज्यादा बढ़ जाऐगा। इस राशि के जो स्टूडेंट्स खेलकूद में इंटरेस्ट रखते हैं आज का दिन उनके लिए अच्छा रहेगा। किसी खेल अकेडमी में एडमिशन भी ले सकते हैं। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं का कद्र करेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

मकर राशि- आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे।  परिवारवालों के साथ घर की साफ-सफाई में हाथ बटायेंगे। साथ ही कुछ जरुरी सामान खरीदने बाजार जा सकते हैं। अचानक आपके घर कोई नजदीकी रिश्तदार आ सकते हैं। जिसके आने से शाम को घर में स्वादिष्ट भोजन का आन्नद लेंगे। इस राशि के अविवाहित के लिए आज का दिन बेहतरीन है।  उनके लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है जिसे स्वीकार करने की संभावना बन रही है। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप नए लोगों से जल्दी ही परिचय भी हो सकता है। सबकी जरूरतों का ध्यान रखने के कारण आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी।  ऑफिस में पेंडिंग प्रोजेक्ट पूरे कर सकते हैं जिससे आपके मन का बोझ हल्का होगा। साथ ही किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। शाम को दोस्तों से मिलने के बाद आपकी कुछ पूरानी यादें ताजा हो सकती है। जिससे आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करेंगे। इससे उनके मन को ख़ुशी होगी।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आया है। कोई भी फैसला अपनी सोच-विचार से ही लें। इस राशि के जिन लोगों का सिंगिंग में रुझान है आज उन्हें किसी टी.वी शों में गाने का ऑफर आ सकता है। जिससे आपका मन खुश रहेगा। रुके हुए काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन में भी खुशियां रहेंगी। पारिवारिक परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा।

और भी

अक्षय तृतीया पर इन राशियों की सोने की तरह चमकेगी किस्मत

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और शनिवार का दिन है। आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा, उसके बाद सौभाग्य योग लग जाएगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 24 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज परशुराम जयंती मनाई जाएगी। आज सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर गुरु मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं।


मेष राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका समय मित्रों के साथ बितेगा। बच्चों के साथ मॉल में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं। आज अचानक आपके करीबी रिश्तेदार घर पर आएंगे। जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को रोजगार भी मिल सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने  का आज प्रमोशन होने का योग बन रहा है। लवमेट्स के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रात को डिनर करने बाहर जाएंगे।

वृष राशि- आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज मौसम का आनंद लेने के लिए दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होगी। आज आपके बच्चें आपको गौरान्वित करेंगे, जिससे आपके पड़ोसियों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको संतान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। लवमेट्स आज आपकों सरप्राइज दे सकते हैं।

मिथुन राशि- आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। दुकानदारों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। दो गुना कमाई होने के योग बन रहे हैं। संगीत में रुझान  को आज इंडस्ट्री से गाने का ऑफऱ मिल सकता है, जिससे आपके मन को सुकून की प्राप्ति होगी। आज ऑफिस मे बॉस आपके काम से खुश होकर आपको कोई उपहार देंगे। दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

कर्क राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को प्रसन्न करने के लिए कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि वाले छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी और आप खुद को रिलैक्स महसूस करेंगे।

सिंह राशि- आज आपका दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको कई बड़े फायदे होंगे । इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शुभ है। ऑफिस में किसी बड़ी डील का अवसर मिलेगा। इस राशि के छात्रो को आज थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। अगर किसी इंटरव्यू में जा रहें है तो आप सटीक जवाब देने की कोशिश करे फालतू जवाब देने से बचें। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है।

कन्या राशि- आज आपके मन में नएनए विचार आएंगे। आज आप कोई नया कार्य करने की सोचेंगे। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आज आप अपनो को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार दे सकते हैं। आज आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। परिवार के साथ किसी हिल स्टेशन पर जाने की प्लांनिग करेंगे।

तुला राशि- आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। अपनी व्यावहारिकता से आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज कई तरह की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा हो सकता है। सोचे हुए काम भी पूरे होने के चांस हैं। बिजनेस और नौकरी के सोचे हुए कुछ काम पूरे होने से खुशी मिलेगी। परिवार  के साथ वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। संतान की उन्नति से खुशी बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि- आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आज सरकारी ऑफिस में काम करने  के प्रोमोशन के योग हैं। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी विदेश यात्रा हो सकती है । आज दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में जाओगे। जहां आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से भी होगी। रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन मन लगाकर पढ़ाई करने वाला है।

धनु राशि- आज आपका मन अध्यात्मक की तरफ रहेगा। आज आपकी पड़ोसियों के साथ मंदिर जाने की प्लांनिग बन सकती है। आज आप ऑफिस के रुके हुए कार्य पूरा करने में सफल होंगे। शाम को घर पर स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नत भी किया जा सकता है, साथ ही आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी।

मकर राशि- आज आपका दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप जिस काम को करें उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। आज आपसे कोई व्यक्ति मदद की गुहार लगाएगा आप उसको निराश नहीं करेंगे। आज आप कई तरह की उलझनों और कामकाज में व्यस्त रहेंगे । सभी के साथ प्यार से पेश आएं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी बौद्धिक क्षमता आज आपको सफलता जरूर दिलाएगी।

कुंभ राशि- आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस राशि के लोगों के बिजनेस में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपको अपनी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जा सकता हैं। आज आपके जीवनसाथी के ननिहाल से कोई बड़ी खुशखबरी आने के योग हैं। कई दिनों से किसी काम में आ रही अड़चन आज खत्म हो जाएगी। आज आप सामने आई समस्याओं का हल आसानी से निकाल सकते हैं। आज आप अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं।

मीन राशि- आज का दिन आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों से राहत मिलेगी। आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी। आपके विरोधी आपके कार्यों में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिए आज अपने विरोधियों से दूरियां बनाकर रहें। इस राशि के इंजीनियर की आर्थिक स्थिति आज पहले से अच्छी रहेगी।

 

 

और भी

इन राशियों पर जमकर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 4 मिनट पर बुध मेष राशि में वक्री होंगे।


मेष राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अपने व्यवहार में आपको थोड़ा परिवर्तन करने कि जरूरत है। बदलाव के बाद आस-पास के लोग आपसे खुश रहेंगे साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आयेगी। इस राशि के लोगों को बिजनेस के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जरूरी काम केलिए जाना पड़ सकता है। आप किसी नए काम को शुरू करना चाह रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों का आर्शीवाद लेकर शुरू करें। इसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। लवमेटस से आज अपको उपहार मिलेगा, रिश्ते मजबूत बनेंगे। स्वाथ्य आज पहले की अपेक्षा ठीक रहेगा।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इस ऊर्जा के साथ जिस काम को करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। तरक्की के कुछ ऐसेमामले सामने आएंगे जिसमें जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। साथ ही पैसे कमाने की नयी योजनाएं बनाएंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें कोई नयी जॉब का ऑफर मिल सकता हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। साथ ही माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिलेगा। इस राशि के लोगों का आज ट्रांसफर हो सकता है।  बेहतर होगा आप इसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आगे इससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है। व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। धन लाभ होने का योग बन रहे हैं। जिससे आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा ज्यादा मजबूत होगा। अगर आप आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। हो सकता है आपका प्रमोशन भी हो जाये।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।  व्यापार में निवेश करने का मन बनायेंगे।  जिससे आर्थिक पक्ष पहले से काफी अच्छा रहेगा। परिवार में आज किसी सदस्य को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। जिससे सबके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही कला के क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आज सम्मान मिलने का योग बन रहा हैं और उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। अगर आप किसी जगह निवेश करना चाह रहे हैं तो अच्छी तरह सोच-विचार कर करें।

सिंह राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है, पूरा दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। साथ ही संतान की शिक्षा में उन्नति होने की संभावना हैं। पढ़ाई के प्रति उनकी गम्भीरता और बढ़ेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य आज काफी अच्छा रहेगा। इस राशि केलोग अगर आज किसी नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ हैं। जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है।

कन्या राशि- आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप किसी काम में बेहतरीन परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। सफलता जरूर हासिल होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा।  आपके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। लवमेट आज किसी रेस्टोरेंट में लंच के लिए जायेंगेइससे रिश्ते में नयापन आयेगा। साहित्य और तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियों का आगमन होगा। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। रिश्ते में और विश्वास बढ़ेगा।  छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनायेंगे।

तुला राशि- आज का दिन ठीक रहेगा। आपके व्यापार की गति कुछ धीमी हो सकती है। बेहतर होगा की प्लान के मुताबिक कार्य करें।  नए कार्यों में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा से जुड़े छात्रों को अपनी मेहनत के बराबर परिणाम हासिल होगा।  घर में बड़े भाई की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। अगर आज नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ है।  

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। साथ ही नया वाहन लेने की स्थिति बन रही है। मित्रों के सहयोग से रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे। आपके घर कोई दूर का रिश्तेदार आ सकता हैं, जिससे ख़र्च में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। शाम तक घर में छोटी पार्टी का आयोजनकर सकते हैं। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं आज एक दूसरे को खुश रखने के लिए गिफ्ट का आदान-प्रदान कर सकते हैं। जो लोग प्रॉपर्टी डिलर का काम कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।  किसी पुरानी प्रॉपर्टी की बिक्री से धन लाभ होगा। मेडिटेशन करने से आपके अंदर नई ऊर्जा का प्रवाह होगा।

धनु राशि- आज आपका दिन पहले से ठीक रहेगा। आपका अधिक समय बच्चों के साथ बितेगा। साथ ही रात को बाहर डिनर के लिये जाऐंगे। इस राशि के जो लोग अपना व्यापार विदेश में शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल हैं।  आपके व्यावसायिक क्षेत्र में बदलाव आने की संभावनाएं बन रही हैं। माता-पिता के साथ पास के किसी मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता मिलने के योग बने हुये है। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से किसी टॉपिक को समझने में आ रही प्राबल्म आज सॉल्व हो जायेगी।  खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे और सफल हो जाएंगे।  इस राशि के जो मीडिया से जुड़े हुए हैं आज उन्हें काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।  जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आप अपना काम खुद करें।  पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुम्भ राशि- आज किस्मत आपके साथ रहेगी।  आप स्वतंत्रता से काम करने के बारे में विचार करेंगे तो फायदा हो सकता है। ऑफिस में कुछ चीजें तय समय से देरी में पूरी होंगी।  शॉर्टकट अपनाने से बचें वरना बनता हुआ काम बिगड़ सकता है।इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी किसी पुराने केस में जीत हासिल होगी। साथ ही नए केस मिलने क संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे।  लवमेट्स के रिश्ते में नयापन आएगा।  

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। शाम तक किसी धार्मिक आयोजन में जाने का मन बनायेंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का कारोबार कर रहे हैं उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ होगा। जो छात्र फाइन आर्ट्स से जुड़ें है आजउन्हें क्लास में टीचर से वाहवाही मिलेगी। इस राशि के लवमेट को आज थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत हैं कोई आपके रिश्ते में अविश्वास भरने की कोशिश कर सकता है।

 

 

और भी

राशिफल : इन 5 राशियों का बदलेगा भाग्य

 आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और गुरुवार का दिन है। आज पूरे दिन सारे काम बनाने वाला सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 11 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज स्नान-दान की अमावस्या है। आज इस समय सूर्य ग्रहण लगा हुआ है।


मेष राशि- आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपकी काबिलियत से आज आपको नयी पहचान मिलेगी। बिजनेस को लेकर आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। जिससे आपको भविष्य में फायदा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  आप किसी दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में जा सकते हैं जहां इंज्वाय का माहौल रहेगा। स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, पढ़ाई में मन लगेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों में रुझान वालों की तारीफ होगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है।  आपकी नए कामों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने के संकेत है। आर्किटेक्ट स्टूडेंट के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।  परिवार का माहौल खुशनूमा रहेगा। बच्चों के साथ कहीं बाहर पार्क में घूमने जा सकते हैं। माता-पिता के आर्शीवाद से कोई नया काम शुरु करने से आपको सफलता अवश्य मिलेगी।


 मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है।  आप नयी इलेक्ट्रानिक समान खरीद सकते हैं। आज आपके व्यापार को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संगीत के क्षेत्र में रुझान वालों को आज किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है। आज का दिन आपकी कोई मनोकामना पूरी करने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज रोजगार मिल सकता है।  घर में लक्ष्मी के रुप में नए मेहमान के आने की खुशी में छोटा-सी पार्टी हो सकती है।

कर्क राशि- आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा। जिससे खुश होकर बॉस आपकी पीठ थप-थपा सकते हैं।  बच्चों के करियर के लिए आप किसी से परामर्श ले सकते हैं।  इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं।  घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं। वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी कार्यों में आपकी हेल्प करेंगे।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा।  दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ई-मेल आ सकता है।  आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज का दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।  इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।  किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ई-मेल आ सकता है। आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है।

कन्या राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज का दिन धार्मिक कार्यों में रहेगा। धर्म से रिलेटिड आपकी यात्रा होना संभव है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों को आज किसी जॉब का ऑफर आ सकता है। आप काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, आज आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है।  अचानक आपके घर पर आपका करीबी रिश्तेदार आ सकते हैं। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा।  बच्चों के साथ शॉपिंग करने जाएंगे।  बच्चों की पढ़ाई में आप उनकी सहायता करेंगे, जिससे बच्चों का कॉन्फिडेंस मजबूत होगा।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है।  सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे।  आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारें में परामर्श ले सकते हैं, आपकी समस्या का समाधान मिल जायेगा। आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कोई विशेष इच्छा पूरी होगी।  कला के क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है।  जिससे आपको धन लाभ हो सकता है।  दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है।  आपके बच्चें आपको गुड न्युज दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी महसूस होगी।

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर आप नौकरी कर रहे तो आज ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से अप-एण्ड-डाउन करने में आपको आसानी होगी। आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल अच्छा बनेगा। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है उनकी पढ़ाई में आ रही रुकावटें दूर हो जाएगी।  नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर राशि- आज का दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बितेगा साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। ऐसा करने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।  कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है, उनसे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा। सड़क पर चलते समय सतर्क रहें। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। बच्चे खेल-कूद में टाइम बितायेंगे।  कपड़े का कारोबार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक धन लाभ होने के योग है।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा।  ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है।  यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो बड़े भाई की सलाह ले सकते हैं, आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा।  

मीन राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। आज अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। अच्छे व्यवहार के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा, लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।  आपकी उलझने कम होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। साथ ही कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ऑफर आ सकता है।

और भी

इन राशियों के लिए शुभ होगा बुधवार का दिन,

 आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और बुधवार का दिन है। आज दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 53 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा।  आज वैशाख मास की अमावस्या है।  


मेष राशि- आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज काम का टारगेट आसानी से पूरा हो जायेगा।  साथ ही अपने भविष्य के लिए नयी योजना बनाऐंगे और सोच-विचार करेंगे। ज्यादातर आपका समय परिवार के साथ बीतेगा। इस राशि के बिजनेसमैन आज कुछ बड़े बिजनेसमैन से मिल सकते हैं, जिसका फायदा भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लवमेट्स को मनाने के लिए आप उसे कोई रिंग गिफ्ट कर सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

वृष राशि- 
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है।  किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के जॉब के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर मिलने के चांस बन रहे हैं। साथ ही नौकरीपेशा वालों की आज ऑफिस में काम की तारीफ होगी। संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, आप अपने संतान के करियर के लिए उसके गुरु से बातचीत कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

मिथुन राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से बनाई हुई योजनाओं के पूरा होने के योग बन रहे हैं, साथ ही नए काम की योजना बना सकते हैं। आप रिश्तों के प्रति भावना से परिपूर्ण रहोगे, हो सकता है कहीं बाहर घूमने की प्लानिंग भी बन जाएं। साथ ही आप संतान की किसी इच्छा को पूरा करने की कोशिश करेंगे।  इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज ऑफिस में काम का प्रेशर ज्यादा हो सकता है लेकिन साथ ही आपको कुछ नया सीखने को भी मिलेगा।  किसी की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास रहने वाला है। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें।  बिजनेस में जोखिम भरे सौदे करने से बचना होगा। इस राशि के जो लोग नया वाहन खरीदना चाहते हैं, वो आज खरीद सकते हैं। आज का दिन शुभ है, और आपको डिस्काउंट भी मिलने की संभावना बन रही है। लवमेटस आपको नई ड्रेस गिफ्ट करेंगे।  परिवार के लोग आपसे खुश होंगे।  आप काम के सिलसिले में अचानक लम्बी यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। पारिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहने वाला है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए नयी उमंग लेकर आया है। आपका मन लेखन कार्यों में लगेगा। पहले की कोई पूरानी कविता के कारण आपको कॉलेज में पुरस्कार भी मिल सकता है। इस राशि के जो स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई विदेश में करना चाहते हैं, तो विदेशी यूनिवर्सिटी से बातचीत करने के लिए आज अच्छा दिन है। साथ ही परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। किसी काम में आप जितनी ही मेहनत करेंगे आपको उससे उतना ही सफलता हासिल होगा। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बने हुये हैं।

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के मामले में आपके नजदीकी दोस्त से समय पर आपको मदद मिल जाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही इस राशि के नौकरीपेशा लोगों का ट्रांसफर ऐसी जगह हो सकता है जहां से आपको काम करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे। व्यापार को लेकर आज आप कोई नयी योजना बनायेंगे, जिसमे जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगी।

तुला राशि- आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ और उम्मीदे भी ज्यादा रहेंगी।  ऑफिस में काम का टारगेट पूरा होने से बॉस आपसे खुश होकर, आपको कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आपको नए अवसर मिलने के चांस बन रहे हैं। प्राइवेट टीचर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आज आपका प्रमोशन हो सकता है। दोस्तों के साथ बाहर के मौसम का लुफ्ट उठायेंगे। साथ ही मूवी देखने का प्लान भी बन सकता है। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे, जिससे रिश्ते में नजदीकियां बढ़ेंगी।

 वृश्चिक राशि- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं।  आपको रोजगार के उचित अवसर भी मिलेंगे।  माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगे।  आप विरोधियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से आप थकान महसूस करेंगे।  इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है। इस राशि के नवविवाहित आज किसी रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बना सकते हैं।  

 धनु राशि- आज के दिन आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कार्य कम समय में पूरा हो जाएगा। आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको ग़लत राह पर ले जाने की सोचते हैं।  जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहने वाला है।  किसी दूसरे पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन बेस्ट है।  लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि- आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है।  आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। आप अपने साथी से मन की बात कर उन्हें कहीं घूमने ले जा सकते हैं।  इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा।  आप आपने मित्र के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज अपना रुका हुआ कार्य पूरा कर लेंगे।  शाम को जीवनसाथी के साथ डिनर करने जायेंगे, जिसके बाद जीवनसाथी अच्छा महसूस करेंगे। लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर आज नई योजनायें शुरू करना चाह रहे हैं तो उसे शुरू कर दें।  आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।  जॉब करने वाले लोगों को अपने सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।  आप पास आये नए मौकों को हांथ से न जाने दें। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमनें जा सकते हैं। व्यापार में भी आज आपको अधिक लाभ हो सकता है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है।

 

 

और भी

राशिफल : इन राशियों के लिए शुभ होगा मंगलवार का दिन, पढ़ें राशिफल

 वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज मंगलवार है और आज का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है।

मेष-कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मन परेशान हो सकता है।  परिवार का साथ मिलेगा। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। 

वृष-नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।  बातचीत में सन्तुलित रहने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। माता का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। 

मिथुन-नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।  आत्मविश्वास में कमी आएगी। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बातचीत में संयत रहें।

कर्क-आत्मविश्वास में कमी आएगी। मित्रों के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।  क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। मानसिक असन्तोष रहेगा।

सिंह-माता-पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।  बातचीत में सन्तुलित रहें। भाई-बहनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। कारोबार की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। मानसिक शान्ति रहेगी। भवन सुख में विस्तार हो सकता है। 

कन्या-इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मन अशान्त रहेगा।  कला एवं संगीत में रुचि बढ़ सकती है। कुटुम्ब-परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति‍ के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं।

तुला-रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

धनु-घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी।  घर-परिवार में धार्मिक कार्य होगें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। 

वृश्चिक-किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।  मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी में स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

मकर-जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।  कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग भी मिलेगा। मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

कुंभ-यात्रा खर्च भी बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी।  संयत रहें। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आय में वृद्धि भी होगी।

मीन-खर्चों की अधिकता रहेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती है।  रहन-सहन कष्टमय रहेगा।कोई पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। आत्म संयत रहें। व्यर्थ के विवाद एवं झगड़े से बचें। सन्तान को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे

 

 

और भी

महाविदेह क्षेत्र में वर्तमान काल में विराजमान तीर्थंकर सीमंधर स्वामी का जन्मकल्याणक मनाया गया

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण) सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में सीमंधर स्वामी परमात्मा का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। परमात्मा के जन्म पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाकर असीम आनन्द का अनुभव किया।

 



सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि तीर्थंकर परमात्मा जब माता के गर्भ में पधारते हैं तब मातारानी 14 महास्वप्न देखती है । 14 महास्वप्नों को बधाने व पूजा का जैन धर्म में विशेष महत्व है । तीर्थंकर की माता द्वारा वर्णित 14 महास्वप्नों को बधाने व पूजा का लाभ लेने वाले परिवार निम्नानुसार हैं , श्वेत हस्ती तिलोकचंद शांतिलाल अशोक बरड़िया , श्वेत वृषभ डॉ अजय चोपड़ा , सिंह ममता दर्श जैन , लक्ष्मी तिलोकचंद शान्ति अशोक बरड़िया , सुगंधित दो पुष्प मालाएं मनोज कविता कोठारी , पूर्ण चन्द्र पदम् चंद कमल गोलेछा , उदय होता सूर्य उम्मेदमल झाबक , लहराती ध्वजा जय कुमार पंकज भरत बैद , कमल पत्र से ढके दो स्वर्ण कलश संतोष सरला बैद , पद्म सरोवर ललिता माण्डोत , क्षीरसागर महेन्द्र कुमार तरुण कुमार कोचर , स्वर्ग विमान राजेश करुणा कुशल सिंघी , रत्नों की राशि टोडरमल सुरेश कुमार कांकरिया , निरधुम अग्नि विजय कुमार विकास पायल सिद्धांत बैद ( लंदन ) , कल्प वृक्ष गुलाब चंद चंचल देवी विकास पारख राजनांदगांव ने महास्वप्नों का पूजन किया।

सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक अवसर पर पालना का लाभ लक्ष्मी बाई , मूलचन्द , अशोक कुमार लुंकड़ परिवार , भैरव सोसायटी , रायपुर वालों ने लिया रात्रि में पालना की भक्ति सह दादागुरुदेव इक्तिसा की अनुपम अदभुत प्रस्तुति खरतरगच्छ महिला परिषद सीमंधर महिला मण्डल ने श्रद्धालुओं की ताली बटोरी । विवान पारख , वृद्धि सोहम गोलेछा ने शानदार प्रस्तुति दी । कार्यक्रम की सफलता में पूनम बरमट , चांदनी बोहरा , नेहा , मोनिका , मयूरी गोलछा , सूरज झाबक , अनिता, सवी, दिव्या के संयोजन में इक्तिसा जाप की प्रस्तुति दी गई। दादागुरुदेव इक्तिसा के एक एक पद पर कलाकारों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन मंजू कोठारी ने किया । गरबा रास का ताज ईशा बैद को दिया गया ।

और भी

इन 4 राशि वालों पर जमकर कृपा बरसाएंगे सूर्य देव

 आज वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है। आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट से  शुरू होकर कल सूर्योदय तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके आलावा आज का पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 7 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आज बरुथिनी एकादशी का व्रत किया जायेगा।

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही छात्रों के लिए आज किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए दिन शुभ है। आप किसी अजनबी से कुछ नया सीखेंगे जो आपके जीवन में काफी काम आएगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखने की जरूरत है। कहीं निवेश करने का मन है तो आज आप किसी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य ले लें। अपने गुस्से पर कंट्रोल करने से आपका काम पूरा हो जाएंगा।

वृष राशि- आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरूरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा लाभदायक होगी। साथ ही जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी का विचार भी बन सकता है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए विदेश में फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आज नए बिजनेस की शुरूआत करने का विचार अपने दोस्तों के साथ करेंगे, तो आपको अच्छी सलाह मिलेगी।  जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी।  आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी एक्सपर्ट से राय लेना बेहतर रहेगाा। पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती का हाथ मिला सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- आज आपका दिन खास रहने वाला है। रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरूरी कामों में हाथ बटा सकते हैं। जिससे आपके परिवारवालों को थोड़ा राहत महसूस होगा। बच्चों के साथ पार्क जा सकते हैं। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लॉग ड्राईव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है।

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे।  समाज में आपको, आपके कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है।  आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा।  आप घर में छोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इससे पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आपको आश्चर्य-चकित कर सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या राशि- आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं। आज उनके लिए दिन शुभ है।  रास्ते में जाते समय किसी दोस्त से मुलाकात होगी। जिसके साथ आप थोड़ा समय व्यतीत करेंगे।  हो सकता है कि कोई पुरानी बातें भी शेयर करें, जिससे आप बनावटी और सच्चे रिश्ते में अंतर समझ पाएं। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने का प्लान बन सकता है।

तुला राशि- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। काफी पहले कहीं उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा।  आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ किसी विदेश यात्रा का प्लान कर सकते हैं। साथ ही उन्हें किसी अच्छी मूवी के लिए ऑफर भी करेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज कोई इम्पोर्टेन्ट केस पक्ष में रहेगा। साथ ही नया केस मिल सकते हैं। रास्ते में आपकी मुलाकात किसी बचपन के फ्रैंड से हो सकती है ।

वृश्चिक राशि- आज आपका दिन राहतपूर्ण रहेगा। आप अपने कारोबार के साथ-साथ अपनी निजी लाइफ में बैलेंस बनाये रखें आपका जीवन सुखमय रहेगा। ऐसे लोगों से दूरियां बनाकर रखें जो आपके पीठ पीछे बुराई करते हैं। साथ ही उन अच्छे लोगों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। जो पिछले कुछ वर्षों में मिले हैं। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरूरत पड़ सकती है। लवमेट को एयर रिंग गिफ्ट कर सकते हैं। रिश्ते में और मधुरता आयेगी।

धनु राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है।  ऑफिस की तरफ से आप किसी बिजनेस मीटिंग के लिए जा सकते हैं, यह मीटिंग आपके लिए लाभकारी रहेगी। साथ ही दोस्तों के साथ मूड अच्छा रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते हैं। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते हैं, हो सकता है कि जल्द ही शादी की बात पक्की भी हो जाएं।

मकर राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा।  आप अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आज आपको काम करने में जल्दबाजी से बचना चाहिए, क्योंकि जल्दी काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है।  दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते हैं, आज उन्हें धन लाभ होगा। लवमेट के साथ मूवी देखने जा सकते हैं।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।  उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।  आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके।  आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने के लिए प्लान कर सकते हैं या किसी पिकनिक पर जा सकते हैं। आपके अच्छे काम के लिए समाज में सम्मानित किया जा सकता है।

मीन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। आज कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। आज परिवारवालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।

और भी