आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं
मेष (Aries): दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे
मेष (Aries): दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे
मेष (Aries): दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे
गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों का भाग्य आज उनके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी।
भाग्य आज 60 प्रतिशत तक आपके साथ है। माता-पिता का आशीर्वाद लें।
वृषभ (Taurus): पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव वाला
गणेशजी कहते हैं कि वृषभ राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे, आज परिवार या किसी मित्र के साथ आप यात्रा करेंगे। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
मिथुन (Gemini): कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा
गणेशजी कहते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।
आज भाग्य 82 % आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
कर्क (Cancer): नौकरी में सफलता मिलेगी
गणेशजी कहते हैं कि कर्क राशि के लोग आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी। परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज के दिन आपके मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं।
भाग्य आज 72 % आपका साथ देगा। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।
सिंह (Leo): आज का दिन यादगार रहेगा
गणेशजी कहते हैं कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला अटका हुआ है तो उसमें कुछ राहत आज मिल सकती है। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी।
भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।
कन्या (Virgo): यात्रा का लुफ्त उठाएंगे
गणेशजी कहते हैं कि कन्या राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। कार्यक्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों के पदोन्नति के संकेत मिल रहे हैं। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे।
भाग्य आज 84 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।
तुला (Libra): कामकाज में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा
गणेशजी कहते हैं कि तुला राशि वालों का भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। परिवार का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। जहां आप काम करते हैं वहां पर भी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
भाग्य आज 85 % आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।
वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा
गणेशजी कहते हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार से सुख अच्छा मिलने वाला है, आज आप प्रसन्न रहेंगे तथा आप आज के दिन को दिन हंसी-खुशी के साथ व्यतीत करेंगे। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा।
भाग्य आज 95 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। सफ़ेद वस्तु का दान करें।
धनु (Sagittarius): कामकाज में सफलता मिलेगी
गणेशजी कहते हैं कि धनु राशि वालों को आज कामकाज में सफलता मिलेगी। किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे। आज चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे। घर में सभी का स्नेह आपको मिलेगा। आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे।
भाग्य आज 72 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
मकर (Capricorn): कामकाज में जोश देखने को मिलेगा
गणेशजी कहते हैं कि मकर राशि के लोग उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है, कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। शरीर में भी फुर्तीलापन देखने को मिलेगा। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी।
आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को मोदक का भोग चढ़ाएं।
कुंभ (Aquarius): कार्यक्षेत्र में परेशानियों से छुटकारा
गणेशजी कहते हैं कि कुंभ राशि वालों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज का दिन रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है।
आज भाग्य 95 % आपके पक्ष में रहेगा। चींटियों को आटा खिलाएं।
मीन (Pisces): जीवनसाथी के साथ बेहतर होंगे संबंध
गणेशजी कहते हैं कि मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारे और आने वाली कठिन स्थिति का डटकर सामना करें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा।
भाग्य आज 92 % आपका साथ देगा। हनुमानजी को सिंदूर भेंट करें।
मेष (Aries): कामकाज में सफलता मिलेगी
मेष राशि
मेष राशि: शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी
मेष (Aries): भाग्य आपके साथ है
मेष राशि
मेष (Aries): आपके लिए समय अनुकूल है
मेष (Aries): अचानक लाभ मिलेगा
मेष राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा और आपका जीवनसाथी सहायक सिद्ध होगा। आपका वैवाहिक जीवन कुछ चिरस्थायी प्यार के क्षणों के साथ एक खूबसूरत मोड़ ले लेगा। दोस्तों के साथ रुचि, अनुभव और विचार बांटने से आपका उत्साह बढ़ेगा। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है।
मेष राशि: सम्मान प्राप्त करेंगे
मेष राशि: प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे
मेष राशि: मुश्किल काम सहज ही पूरे कर लेंगे
मेष राशि (Aries):आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी
मेष राशि : धन लाभ होगा
मेष : प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा
मेष राशि
मेष राशि
गणेशजी कहते हैं कि मेष राशि के लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। घर की जिम्मेदारियों को निभाने की दिशा में आप कुछ नया निर्णय ले सकते हैं। व्यापार, रोजगार अच्छा चलेगा। नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं, व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है। पिता के कार्य में आपका सहयोग सराहनीय रहेगा। कार्यस्थल पर सहयोगियों को आप से ईर्ष्या हो सकती है।
Chhattisgarh Darpan Media Group is a hindi language news platform. Founded in 2020, it’s mission is to connect people in their own local language. Chattisgarh Darpan is one of the fastest growing online news channel in Chhattisgarh, which aim is to providing local news in real time and very easy manner with truthfulness of information.
Khom Chand Sahu
Chief Editor
Cell : +91 9617946170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Address : Plot No. 05, Street No.-12, Ekta Nagar, Temri, P.O. Mana Camp Raipur (Chhattisgarh) Pin Code – 492015
Contact No. :0771-4342764 +91 9752426170
Email id : chhattisgarhdarpanmediagroup@gmail.com
Website : www.chhattisgarhdarpan.com
Copyright © 2021-2026. Chhattisgarh Darpan | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution
