छत्तीसगढ़

कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 700 नए संक्रमितों की पहचान, रायपुर से 102

 रायपुर  (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 21 जुलाई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 4.71 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 14 हजार 851 सैंपलों की जांच में 700 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं  400 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज दंतेवाड़ा, कोंडागांव एवं गरियाबंद से 01-01, कांकेर से 04, कोरिया एवं मुंगेली से 05-05, कबीरधाम से 07, बस्तर एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 09-09, बीजापुर से 10, बलरामपुर, जशपुर एवं सरगुजा से 11-11, नारायणपुर से 13, धमतरी एवं सूरजपुर से 19-19, बिलासपुर से 23, महासमुंद से 24, बालोद से 25, रायगढ़ से 30, जांजगीर-चांपा से 33, बेमेतरा से 37, बलौदाबाजार से 42, कोरबा से 68, राजनांदगांव से 79, दुर्ग से 101, रायपुर से 102 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

प्रदेश में आज 01 से 20 के मध्य 05 जिले सुकमा में 02, दंतेवाड़ा एवं कोंडागांव में 06-06, बीजापुर में 13, गरियाबंद में 20 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

Leave Your Comment

Click to reload image