छत्तीसगढ़

टमाटर की आड़ में शराब तस्करी, 1 आरोपी गिरफ्तार...

 छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित चिल्फी चेकपोस्ट पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे कवर्धा और रायपुर जिले में खपाने की तैयारी थी। मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने इस वाहन को रोका और जांच के दौरान शराब बरामद की। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।


तस्करों ने इस बार शराब की खेप को छुपाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने शराब की बोतलों को टमाटर के कैरेट में भरकर ट्रक में लोड किया था, ताकि चेकपोस्ट पर किसी को शक न हो। हालांकि, आबकारी विभाग की सतर्कता और मुखबिर की सटीक सूचना के चलते यह तस्करी नाकाम हो गई।

 
 



जांच में यह सामने आया है कि जब्त की गई अंग्रेजी शराब मध्यप्रदेश में निर्मित थी और इसे छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से सप्लाई किया जा रहा था। तस्कर इस शराब को कवर्धा और रायपुर के बाजारों में खपाने की फिराक में थे।

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image