छत्तीसगढ़

शाम 4 बजे दिल्ली रवाना होंगे सीएम बघेल, देखें कार्यक्रम...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। वे शाम 4 बजे विमान से रवाना होंगे। सीएम बघेल की वापसी अभी तय नहीं लेकिन बताया गया है कि वे रविवार रात लौट आएंगे।

दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम बघेल आज दोपहर 12 बजे विवेकानंद विद्यापीठ, रामकृष्ण परमहंस नगर कोटा रायपुर में आयोजित विवेकानंद राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 01 बजे पिकाडली होटल में गढ़ गे नवा छत्तीसगढ़ -इंडिया न्यूज के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे दोपहर 2.10 बजे शहीद स्मारक भवन रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात् शाम को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image