छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री बघेल ले रहे हिमाचल प्रदेश के नेताओ की बैठक...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के नेताओ के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक कर रहे हे। मुख्यमंत्री बघेल को कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में सीनियर अब्ज़र्वर नियुक्त किया है। बैठक में राजीव शुक्ला, सचिन पायलट और प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीजेपी नेता और हिमाचल प्रदेश परिवार एवं बाल कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष इंदु वर्मा ने पार्टी का साथ छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इंदु वर्मा ने दिल्ली में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। इंदु वर्मा तीन बार विधायक रहे राकेश वर्मा की पत्नी हैं। बता दें कि इंदु वर्मा की शिमला जिले की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली ठियोग सीट पर काफी अच्छी पकड़ है।

Leave Your Comment

Click to reload image