गजदल ने महिला को उतारा मौत के घाट...
ग्रामीणों के बताएं अनुसार महिला तड़के सुबह अपने खेत का जायजा लेने गई हुई थी, इसी बीच हाथियों के झुंड से उसका सामना हो गया। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब तक हाथी का दल उग्रता के साथ आक्रामक रुप अख्तियार करके हमला कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई। घरघोड़ा वन अमले को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी है जहां हाथी सहायता केंद्र रायगढ़ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

