छत्तीसगढ़

छगविस : विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव से सरकार के कामकाज की खामियां उजागर करने में विधायक हो सकते हैं सफल...

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र की कार्रवाई अब अंतिम दिनों में प्रवेश कर रही है। सदन में अब अंतिम तीन दिनों की बैठकें आज से शुरू होगी और बुधवार 27 जुलाई को विपक्ष की तरफ से सदन में पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। 

गौरतलब है कि, सदन की ये बैठकें राजनीतिक रूप से काफी अहम होने जा रही हैं। इस दौरान मंत्री, विधायकों के वेतन, भत्तों में बढ़ोतरी करने वाले विधेयक पास होंगे वहीं विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ दिए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। यह भी तय है कि इसका सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह विधेयक 71 के मुकाबले कुछ अधिक के मतों से गिरना तय है, लेकिन भाजपा और अन्य विपक्षी विधायक सरकार के कामकाज की खामियां उजागर करने में सफल हो सकते हैं। 

Leave Your Comment

Click to reload image