2 सूत्रीय मांग को लेकर छग टीचर्स एसो. व शालेय शिक्षक संघ के अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के आधार पर गृह भाड़ा भत्ता के 2 सूत्रीय मांग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन व शालेय शिक्षक संघ की ओर से संयुक्त रुप से स्वतंत्र बैनर तले 25 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन का आगाज किया गया। प्रथम दिवस जिले की शिव मंदिर में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक किया गया व प्रतीकात्मक रूप से शिव जी को ज्ञापन सौंपा गया। आंदोलन की अगली कड़ी में 26 जुलाई को ब्लॉक स्तरीय रैली व 27 जुलाई को जिला स्तरीय रैली निकालकर मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन विभाग के नाम जिला धमतरी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। 26 जुलाई को ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम पुराने बीईओ कार्यालय कचहरी चौक धमतरी गांधी प्रतिमा के पास आयोजित की जाएगी। जहां से रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष देवनाथ साहू, जिलाध्यक्ष डॉक्टर भूषण लाल चंद्राकार, शालेय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष दिनेश पांडेय, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी गेवाराम नेताम ,जिला उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद साहू, जिला सचिव बलराम तारम, शालेय शिक्षक संघ से दिलीप सनहरा, रेखाराम साहू, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला महासचिव आशीष नायक, जिला महामंत्री कैलाश प्रसाद साहू, सविता छाटा, ज्ञानेश्वरी साहू, खूबलाल साहू, फणेन्द्र शांडिल्य, कौशल चंद्राकर, रामप्रसाद नाग, राजेंद्र यादव, टीकाराम सिन्हा, चोवाराम चंद्राकर, करुणा सोनबेर, ज्ञानेश्वर सिन्हा, नारद देवांगन, हरीश गजेंद्र,भगवती सोनी, हेमंत डेकाटे, रूपेश साहू, दीपेंद्र साहू, रामशरण मिश्रा, उमेश साहू, हेमंत सोनकर, हरीश कुमार साहू, लक्ष्मीनाथ शांडिल्य, गोविंद सिन्हा, सुदेव बंजारे, राजकुमार चंद्रा, उमेश यादव विष्णु साहू,नवीन मार्कंण्डेय आदि शिक्षक साथी बहुत अधिक संख्या में उपस्थित थे।

