अग्निपथ के विरोध में चौक चौराहों पर चिपकाया पोस्टर
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। एनएसयूआई कुरूद की ओर से कांग्रेस भवन कुरूद में एनएचएआई कार्यकर्ताओं का बैठक हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष राजा देवांगन उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य तौर पर संगठन विस्तार व आने वाली संगठन के रूपरेखा पर चर्चा की गई। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनएसयूआई का एक.एक कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण है और सभी कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे तो निश्चित रूप से हम संगठन को नई ऊंचाई प्रदान करने में सफल होंगे। अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से आगे कहा कि ज्यादा से ज्यादा छात्र हित में कार्य करने की आवश्यकता है, जिससे संगठन मजबूत हो।
अग्निपथ योजना के विरोध में बैठक के पश्चात चौक चौराहों पर पर्चा-पोस्टर चिपकाया गया और केंद्र में बैठी मोदी सरकार की ओर से लिए गए इस युवा विरोधी योजना को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान राजा देवांगन एनएसयूआई धमतरी जिलाध्यक्ष, गंगेश साहू, तुकेश साहू, रिजवान रिजवी, योगेश साहू एनएसयूआई कुरूद विधानसभा अध्यक्ष, लोकेश साहू एनएसयूआई प्रदेश कायर्कारिणी सदस्य, कुलदीप गुरपंच, योगेश निर्मलकर एनएसयूआई कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष, सौरभ पाल एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भखारा, लक्ष्मण साहू एनएसयूआई मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष, पुष्कर साहू, कौशल साहू, तीरथ साहू, लक्की साहू, देवेंद्र सिन्हा, टुमन कुमार, युवराज, नोबल, हिमाशु, दुलेश, खेलेंद्र, भागीरथी, ऐलन लहरे, भूपेंद्र कवर उपस्थित रहे।

