कलेक्टर ने महारानी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जाना मरीजों का हाल
जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर चंदन कुमार ने आज महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। कलेक्टर कुमार महारानी अस्पताल के डेंगू वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों से हालचाल पुछा साथ ही मरीजों से अस्पताल की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने नशा मुक्ति सेंटर, बर्न यूनिट केंद्र की जायजा लेकर मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉक्टर संजय प्रसाद, मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके चतुर्वेदी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित थे।

