छत्तीसगढ़

छुईखदान ब्लॉक में भ्रमण के दौरान शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा विकास कार्यों का अवलोकन

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)।अतिरिक्त सचिव व वित्तीय सलाहकार ऊर्जा मंत्रालय भारत शासन आशीष उपाध्याय ने आज आकांक्षी जिला राजनांदगांव में वन मंडल खैरागढ़ अंतर्गत डोंगरगढ़ तथा छुईखदान ब्लॉक में भ्रमण के दौरान शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा विकास कार्यों का अवलोकन किया। 

इस दौरान उप संचालक मनु दुबे जल शक्ति उपस्थित रही। रिज से वैली एप्रोच के अंतर्गत बनी विभिन्न प्रकार की संरचनाओं का उनके द्वारा मौका स्थल पर निरीक्षण किया गया। 30-40 मॉडल से अधिकारीगण विशेष रूप से प्रभावित हुए। भारत सरकार से आए हुए अधिकारियों की ओर से वन व जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन अंतर्गत वन क्षेत्रों में वैज्ञानिक व तकनीकी तरीकों से, क्रमबद्ध, अनुशासन सहित सुनियोजित से रिचार्ज व इरिगेट थीम पर करवाए जा रहे नरवा विकास कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ गजेन्द्र सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image