छत्तीसगढ़

PTRSU में RSS–ABVP के कार्यक्रम का NSUI द्वारा जोरदार विरोध, एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PTRSU) में शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाले RSS–ABVP के कार्यक्रम के विरोध में NSUI द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। विश्वविद्यालय को किसी एक विचारधारा के प्रभाव से मुक्त रखने तथा छात्रों के हक, सम्मान और भविष्य की रक्षा के लिए NSUI परसू कैंपस अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में एक दिवसीय भूख हड़ताल (सत्याग्रह) किया गया।


सत्याग्रह के पश्चात NSUI कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर “RSS–ABVP गो बैक” के नारों के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव किया और अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुलसचिव से मुलाकात के दौरान तीखी नोकझोंक भी हुई।

पुनेश्वर लहरे ने कहा कि विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान है, जहां छात्रों के मूलभूत मुद्दों पर ध्यान दिया जाना चाहिए, न कि किसी एक विचारधारा को थोपने का प्रयास किया जाए।  विश्वविद्यालय शिक्षा का केंद्र है, किसी एक विचार की राजनीति का अड्डा नहीं।
NSUI ने आरोप लगाया कि NEP और UGC के नियमों का उल्लंघन करते हुए विश्वविद्यालय परिसर को राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका  कड़ा विरोध किया तथा छात्रों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुनने की मांग रखी।
परसू अध्यक्ष पुनेश्वर लहरे  के समर्थन में भूख हड़ताल में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा, जिला अध्यक्ष शांतनु झा, गावेश साहू, अनुज शुक्ला, अंकित बंजारे, महताब हुसैन, निखिल बंजारी, आलोक खरे, इंडिया ग्रीत लहरे, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image