आईपीएस मीणा को मिला रायपुर आईजी का अस्थाई प्रभार
4 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने आईजी-डीआईजी का तबादला किया है। विभाग ने 4 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें तीन महीने में ही आईजी ओपी पाल हटाए गए हैं। दुर्ग के साथ अब रायपुर रेंज भी बद्री मीणा संभालेंगे। बद्री नारायण मीणा, (भापुसे-2004) पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर, छ0ग0 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं ओपी पॉल को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन/एस0आई0बी0, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही राम गोपाल गर्ग, (भापुसे-2007) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव, छ0ग0 के पद पर पदस्थ किया गया है।

