कम बारिश के चलते मुख्यमंत्री ने दिए नजरी आंकलन के निर्देश
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्यमंत्री ने कम बारिश के चलते नजरी आंकलन के निर्देश दिए हैं। सरगुजा संभाग में अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए यह निर्देश दिए।
ज्ञातव्य है कि कम बारिश के चलते बृहस्पत सिंह, चिंतामणि महाराज आदि विधायकों ने मुख्यमंत्री से सरगुज संभाग की कुछ तहसीलों को सूखा ग्रस्त घोषित करने मांग की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री बघेल ने यह निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव संभाग के कलेक्टर्स से चर्चा करेंगे।

