कार की ठोकर से बाइक सवार घायल
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। बच्चे के साथ घर लौट रहे पिता को कार ने ठोकर मार दी। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अमीम अपने दुकान युसूफिया रूई भंडार शक्ति नगर पंडरी से काम ख़त्म करके अपने तीन साल के बच्चे को लेकर बाइक CG04KQ5679 से घर दलदल सिवनी लौट रहा था। क्रिस्टल आर्केट हाट बाजार पंडरी के पास पहुंचा था, उसी समय कार हुण्डई वेन्यू क्रमांक CG04NQ1227 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक मोटरसायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया। जिससे दोनों बाइक समेत गिर गए। हादसे में मोहम्मद अमीम को चोंट आई है। वही हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

