छत्तीसगढ़

एसडीएम के साथ बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक फहराया तिरंगा

ग्राम बोरी में महिला समूह द्वारा तैयार किए गए तिरंगे का वितरण कार्य प्रारंभ

 राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हमर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत भवन बोरी में महिला स्वसहायता समूह द्वारा तैयार किए गए तिरंगे का वितरण कार्य प्रारंभ किया गया। ग्राम में रैली के बाद नागरिकों में उत्साह देखते ही बना। एसडीएम अरूण वर्मा एवं उनकी टीम ने तिरंगा फहराया। उसके बाद ग्रामवासियों, बच्चे, नौजवान, बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक  तिरंगा झंडा फहराया। महिला समूह के सदस्य ने सशुल्क झंडा का वितरण किया। हर घर तिरंगा अभियान के किए जागरूकता लाने हायर सेकंडरी स्कूल के छात्रों की रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया गया। ग्राम में रैली आयोजन करने से हर घर तिरंगा के लिए शत प्रतिशत सहमति ग्रामवासियों द्वारा देकर घर घर तिरंगा फहराने और अपनी सहभागिता देनी की बात कही। इस अवसर पर रैली में तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जनपद पंचायत के मैदानी स्टाफ, प्राचार्य, सरपंच सहित ग्राम प्रमुख, ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

Leave Your Comment

Click to reload image