छत्तीसगढ़

जिले में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा निर्माण की तैयारी जोरों पर

 कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को इस महोत्सव में सहभागिता के लिए दी बधाई

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)।  जिले में आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा निर्माण की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में शनिवार को कलेक्टर डोमन सिंह ने मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट के स्टॉफ द्वारा तिरंगा निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस महोत्सव में सहभागिता के लिए बधाई दी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सिलाई मशीन से तिरंगा निर्माण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय, श्रीमती इंदिरा देवहारी, खेमलाल वर्मा, एसडीएम अरूण वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, श्रीमती प्रतिमा ठाकरे, जिला साक्षरता मिशन समन्वयक श्रीमती रश्मि सिंह, जिला सांख्यिकीय अधिकारी श्रीमती सरोज सिंह, सतीश ब्योहरे एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image