छत्तीसगढ़

कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में आज मिले 213 नए मरीज, रायपुर से 44

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 7 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 6.78 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 141 सैंपलों की जांच में 213 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 242 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।

आज बीजापुर, कबीरधाम, कोंडागांव एवं महासमुंद से 01-01, जशपुर एवं कोरबा से 02-02, बस्तर से 03, जांजगीर-चांपा से 07, कोरिया से 08, रायगढ़ एवं बालोद से 09-09, बलौदाबाजार से 10, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, धमतरी एवं राजनांदगांव से 13-13, सरगुजा से 17, दुर्ग से 19, दंतेवाड़ा से 27, रायपुर से 44 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।

प्रदेश में आज 01 से 30 के मध्य 05 जिले बीजापुर में 08, सुकमा में 10, नारायणपुर में 16, मुंगेली में 22, गरियाबंद में 30 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

Leave Your Comment

Click to reload image