छत्तीसगढ़

मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

 शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने का लिया निर्णय

दतिमा मोड़ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मोहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को करंजी चौकी क्षेत्र के दतिमा में स्थित कर्बला के समीप शांति समिति की बैठक एसपी रामकृष्ण साहू एवं सीएसपी जेपी भारतेंदु के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी लव कुमार पांडेय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के नागरिक उपस्थित रहे।

करंजी प्रभारी करंजी लव कुमार पांडेय ने बैठक के दौरान समिति के सदस्यों के कहा कि मोहर्रम त्योहार के अवसर पर त्योहार के गरिमा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से मनाने एवं सवारी या ताजिया निकालने के दौरान किसी प्रकार का वाद विवाद या झगड़ा न हो। मोहर्रम के अवसर पर कोई भी करतब स्वयं एवं दूसरे को सुरक्षित रखते हुए ही करें। त्योहार के दौरान किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था नही बिगड़नी चाहिए न ही किसी की सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। इस दौरान उपस्थिति मुस्लिम समुदाय के समस्त गणमान्य लोगों को हाथ उठाकर शपथ दिलाई गई कि त्योहार के अवसर मैहर में सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे।

इस दौरान पुलिस विभाग से एएसआई संजय गोस्वामी, मनोज द्विवेदी प्रधान आरक्षक सुनील भारती, राजकुमार सिंह, आरक्षक कृष्णकांत पांडे, सीपी पाल, दीपक किस्पोट्टा सहित मुस्लिम समुदाय से जहांगीर हसन, मुमताज अंसारी, मोहिबुल हसन, आबिद हुसैन, सिराजुल खान, आर्ची हसन, रफीक अंसारी, शमीम अंसारी, हफीज खान, जमील खान, अली हुसैन, जफर अंसारी, जाहिद खान, पीर हसन व अन्य उपस्थित रहे।
 

Leave Your Comment

Click to reload image