छत्तीसगढ़

दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राम ठाकुर करेंगे छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व

 अंबिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर की एनसीसी कैडेट राम प्रकाश ठाकुर का 15 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वतंत्रता दिवस कैंप में  सरगुजा जिले के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का भी प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन हुआ है। विदित हो की 6 जुलाई से चल रहे प्रतियोगिता के बाद राम प्रकाश ठाकुर का छत्तीसगढ़ के आदिवासी मुरिया जनजाति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने अपने विचार रखने के  लिए चयन हुआ। इसेक अलावा वे छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले मुरिया जनजाति की संस्कृति वेशभूषा के बारे में अवगत कराएंगे। इस  दौरान कैडेट्स को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित अनेक व्यक्तियों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर मिलेगा। इसके अलावा कैडेट्स को स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होने के साथ-साथ बौद्धिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस उपलब्धि पर अधिकारी कर्नल विनय मल्होत्रा, कर्नल संतोष रावत एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पंकज कुमार अहिरवार एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ एस.एस अग्रवाल  तथा समस्त प्राध्यापकों एवं कैडेट्स द्वारा बधाई दी गई।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image