कोरोना बुलेटिन : आज मिले 277 नए संक्रमित, रायपुर से 19
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.78 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 9 हजार 977 सैंपलों की जांच में 277 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 448 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
आज मुंगेली एवं बलरामपुर से 01-01, कबीरधाम एवं सूरजपुर से 02-02, बीजापुर एवं दंतेवाड़ा से 03-03, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं कोरबा से 04-04, कोरिया से 05, बेमेतरा से 07, बस्तर, जशपुर एवं रायगढ़ से 08-08, गरियाबंद से 09, बिलासपुर से 10, बलौदाबाजार से 12, कोंडागांव एवं सरगुजा से 13-13, बालोद से 15, महासमुंद से 18, रायपुर से 19, कांकेर से 22, दुर्ग से 25, राजनांदगांव से 27, धमतरी से 34 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
प्रदेश में आज 01 से 30 के मध्य 09 जिले सुकमा में 05, मुंगेली में 11, बीजापुर में 14, नारायणपुर में 17, बलरामपुर में 19, कबीरधाम में 22, गरियाबंद में 23, जांजगीर-चांपा में 27, सूरजपुर में 30 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

