छत्तीसगढ़

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली गौरव पदयात्रा

 खरसिया (छत्तीसगढ़ दर्पण)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रविवार को गौरव पदयात्रा निकाली।गौरव पदयात्रा का शुभारंभ महात्मा गांधी चौक से हुआ जो अग्रसेन चौक, सुभाष चौक, स्टेशन चौक होती हुई शहीद नंदकुमार पटेल स्मारक के पास सभा के रूप में तब्दील हो गई। गौरव पदयात्रा प्रखर महिला नेत्री नैना गवेल के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें प्रमुख रुप से मनोज गवेल, नीरज पटेल, वरिष्ठ युवा नेता सुनील शर्मा, हितेंद्र मोदी, नरेश अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, छेदीलाल शर्मा, गोवर्धन ठाकुर, रामकिशन आदित्य, गौतम डनसेना के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा करते हुए देशभक्ति गीतों के साथ उत्साह पूर्वक करीब 2 किलोमीटर का सफर तय किया।

Leave Your Comment

Click to reload image