छत्तीसगढ़

सोलर पावर प्लांट की स्थापना से गांव होगा रोशन : मोहम्मद अकबर

 
कवर्धा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम प्रवास के दौरान विकासखंड कवर्धा में रूर्बन कलस्ट बिरकोना अंतर्गत ग्राम घुघरीला और ग्राम खुंटू में 30 लाख रूपए की लागत से 3-3 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट (मय पोल) के माध्यम से स्ट्रीट लाईट स्थापना कार्य का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। मंत्री अकबर ने 3 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट (मय पोल) की भूमिपूजन की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी।
 

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि सोलर पावर प्लांट की स्थापित होने से गांव रोशन होगा। सोलर पावर प्लांट से बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा। वहीं अक्षय ऊर्जा के विस्तार के क्षेत्र में अच्छी पहल है। इसके माध्यम से सूर्य के प्रकाश से ऊर्जा एकत्रित किया जा सकेगा। जिसका उपयोग लाईट के प्रकाश के लिए किया जाएगा। सोलर पावर प्लांट की स्थापना से अंधेरे से उजाला का नारा सार्थक सिद्ध होगा जिसका लाभ यहां के ग्रामीणों को मिलेगा। सोलर पावर प्लांट के माध्यम से 24 स्ट्रीट लाईट जलाया जाएगा। जिससे रात्रि में बिजली मिलेगा और हर गली रौशन होगा। मंत्री अकबर ने विभाग को समय-सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने निर्देश दिए। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, क्रेडा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, राजेश शुक्ला, रामकुमार पटेल, चोवा साहू, ईश्वर शरण वैष्णव, सरपंच ग्राम घुघरीकला रामकुमार जांगड़े, गोरे चंद्रवंशी, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image