राज्यपाल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह राजभवन में ध्वजारोहण किया एवं सलामी ली। साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उप सचिव श्री दीपक कुमार अग्रवाल सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

