छत्तीसगढ़

जनसंपर्क संचालनालय में संचालक श्री चौबे ने किया ध्वजारोहण

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनसंपर्क संचालनालय में संचालक जनसम्पर्क श्री सौमिल रंजन चौबे ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। श्री चौबे ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर संचालक द्वय श्री उमेश मिश्रा एवं श्री संजीव तिवारी सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image