कोरोना बुलेटिन : प्रदेश में 285 नए मामले, रायपुर से 28
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 16 अगस्त की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 2.91 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 9 हजार 791 सैंपलों की जांच में 285 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 338 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
आज बीजापुर एवं दंतेवाड़ा से 01-01, गरियाबंद से 02, कबीरधाम से 03, जांजगीर-चांपा, कोरिया एवं रायगढ़ से 04-04, कोरबा एवं बलौदाबाजार से 05-05, सूरजपुर एवं कोंडागांव से 06-06, बस्तर, बेमेतरा, सरगुजा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 09-09, जशपुर से 10, राजनांदगांव से 11, बलरामपुर एवं बिलासपुर से 13-13, महासमुंद से 21, कांकेर एवं धमतरी से 24-24, रायपुर से 28, बालोद से 30, दुर्ग से 34 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है।
प्रदेश में आज 01 से 20 के मध्य 09 जिले सुकमा में 01, बीजापुर में 05, मुंगेली में 07, कबीरधाम में 14, नारायणपुर में 15, दंतेवाड़ा में 16, गरियाबंद में 18, जांजगीर-चांपा एवं सूरजपुर में 19-19 कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या रही।

