छत्तीसगढ़

कोविड-19 टीकाकरण : विशेष अभियान में टीका लगाने के लिए ग्रामीणों में दिखा उत्साह

 जगदलपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोविड-19 की रोकथाम के लिए 17 अगस्त को चलाए गए विशेष टीकाकरण अभियान में लोगों में जमकर उत्साह दिखा। समाचार लिखे जाने तक 50 हजार से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवा लिया था। शनिवार रात से लगातार डेढ़ दिनों तक हुई मुसलाधार वर्षा के कारण नदी-नालों में आए उफान के कारण कई मार्गों के बाधित होने के बावजूद कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण दल गांव-गांव पहुंचे। 

बुधवार को टीकाकरण के लिए  549 केन्द्र बनाए गए थे। इनमें बस्तर विकासखंड में 91, बकावंड में 85, बड़े किलेपाल में 34, तोकापाल में 68, दरभा में 55, नानगुर में 127, लोहण्डीगुड़ा में 64 और जगदलपुर शहरी क्षेत्र मेें 25 स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र बनाए गए थे। टीकाकरण के इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए टीकाकरण दल के सदस्य घर-घर पहुंचे। इसके साथ ही खेतों में पहुंचकर भी लोगों को टीका लगाया। टीकाकरण के इस  कार्य को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता राजस्व, महिला व बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी सहायता की।

Leave Your Comment

Click to reload image