वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे को मुख्यमंत्री बघेल ने किया सम्मानित
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर प्रेस क्लब में आज कुछ वरिष्ठ पत्रकारों के साथ शंकर पांडे को भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्मानित किया|
यहाँ यह भी बताना जरुरी है कि शंकर पांडे 42 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैँ| दैनिक समाचार पत्र, न्यूज़ एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिक मिडिया सहित समाचार पत्रिका में भी कार्य कर चुके हैं।साथ ही छ्ग पर 5पुस्तकें भी लिख चुके हैं।
इनका लगभग 15सालों से नियमित प्रति शनिवार को आने वाला कॉलम "आइना ए छत्तीसगढ़ " काफ़ी पापुलर है।

