छत्तीसगढ़

स्पोर्ट्स इंजुरी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर 20 से

खिलाड़ियों को होगा विशेष लाभ : मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण जैन ने शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बतलाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिविर के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस शिविर से खिलाड़ियों को विशेष लाभ होगा।

ऑर्थो स्पोर्ट्स डॉ. मनु बोरा मुंबई, MMI, नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर एवं वीरजी आयुर्वेदिक संस्थान, रायपुर के सहयोग से आयोजित स्पोर्ट्स इंजुरी शिविर में देश- विदेश के विशेषज्ञ स्पोर्ट्स इंजुरी, एसीएल, आर्थोस्कोपी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ऑर्थोपेडिक्स, फिजियो, हार्ट, शुगर एवं मल्टी स्पेशियलिटी डॉक्टर्स की टीम के साथ आयुर्वेदाचार्य, नाड़ी बैद, पंचकर्म एवं योग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। यह चिकित्सा शिविर 20 एवं 21 अगस्त,  प्रातः 10 से सायं 4 बजे तक सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग चौक, रायपुर में आयोजित होगा जिसमें विशेष रूप से स्पोर्ट्स इंजुरी के विशेषज्ञ डॉ. मनु बोरा गुणगांव, डॉ. अखिल अग्निहोत्री फ्रांस, डॉ. शेख एम. खान मुंबई तथा डॉ. नवीन अग्रवाल मेरठ से विशेष रूप से शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, महापौर एजाज ढेबर एवं अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मैडलिस्ट आकर्षि कश्यप शिविर का उद्घाटन करेंगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image