गढत हे नवा छत्तीसगढ़ : प्रदेश की आंचलिक खबरें एक नजर में
धमतरी : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम] पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का प्राथमिकता से किया जा रहा छिड़काव
कलेक्टर पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जिले में लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमा से लगे गांव, पशु बाजार वाले गांव और पहले पाई गई बीमारी वाले गांवों में प्राथमिकता से पशुओं का टीकाकरण और बाह्य परजीवी नाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा है।
सुरजपुर : नगर पंचायत भटगांव में एक एकड़ भूमि में कृष्ण कुंज का किया गया उदघाटन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों में कृष्ण कुंज विकसित किया जाना है। जहा कृष्ण जन्माष्टमी के दिन से इसकी शुरुआत की गई,वही नगर पंचायत भटगांव में 20 अगस्त को कृष्ण कुंज का शुभारंभ संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में पूजा अर्चना कर किया गया।
सुरजपुर : प्रेमनगर विधायक व भटगांव विधायक ने पूजा अर्चना कर कृष्ण कुंज योजना का किया शुभारंभ
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृष्ण कुंज योजना के तहत नगर में एसईसीएल के कालोनी क्षेत्र में विकसित किए जा रहे कृष्ण कुंज वाटिका का शनिवार को प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह व भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े की ओर से विधिवत पूजा अर्चना कर संयुक्त रुप से शुभारंभ किया गया।
रायगढ़ : जिले के विद्यार्थियों ने सिनेमा घर में देखी गांधी फिल्म
छत्तीसगढ़ शासन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 20 से 30 अगस्त तक सभी मॉल व मल्टीप्लेक्स तथा टॉकीज में सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक रिचर्ड एटनबेरो कृत ऐतिहासिक गांधी फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाना है। जिसके तहत रायगढ़ जिले के गोपी टॉकीज व ग्रांड माल में रिचर्ड एटनबरो कृत ऐतिहासिक फिल्म गांधी का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया।
कोण्डागांव : राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने शबरी एम्पोरियम व सी-मार्ट का किया अवलोकन
छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने सपरिवार आज कोण्डागांव के शबरी एम्पोरियम व सी-मार्ट का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बेलमेटल, लौह शिल्प, टेराकोटा, काष्ठ शिल्प, बांस शिल्प आदि कलाकृतियों को तन्मयता के साथ देखा और इन जीवंत कलाकृतियों को सराहा। यहां पर उन्होने टेराकोटा व बांस शिल्प की विभिन्न कलाकृतियां क्रय की।
दुर्ग : शासकीय व निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने देखी फिल्म गांधी
जिले में हमर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 21 अगस्त को 5 छविगृहों में प्रसिद्ध फिल्म गांधी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विभिन्न शासकीय व निजी विद्यालयों के 1379 विद्यार्थियों ने फिल्म देखी इस प्रदर्शन को लेकर विद्यार्थियों में अत्यंत उत्साह देखा गया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए पीवीआर सूर्या मॉल में आज भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित हुए।
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशों का जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा पालन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के अंतर्गत आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में किए गए घोषणाओं व निर्देशों का पालन के लिए जिला प्रशासन की ओर से त्वरित कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष फरसाबहार के पमशाला व मनोरा के आस्ता में हुए जन चौपाल में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से विद्यालय आवागमन के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निवेदन किया था।
जशपुरनगर : 22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ रंगारंग शुभारंभ
22वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया। शुभारंभ अवसर के मुख्य अतिथि विधायक पत्थलगांव व उपाध्यक्ष जनजातीय सलाहकार परिषद राम पुकार सिंह उपस्थित थे।
कवर्धा : मुख्यमंत्री जनचौपाल, पीजीएन जन शिकायत, पीएमओ पोर्टल, जन शिकायत, जन चौपाल के हजारों आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण
कलेक्टर जनमेजय महोबे की ओर से जनसामान्य की शिकायतों, समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जा रहा है। जहां आम नागरिक अपनी समस्या, शिकायत कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर रहे है। कलेक्टर की ओर से इन समस्याओं और शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए उनका त्वरित निराकरण किया जा रहा है।
कवर्धा : कलेक्टर ने विद्युत व्यवस्था के लिए विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में बेहतर विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्क निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में जिले के विद्युत व्यवस्था से लोगों को होने वाले वाली परेशानी को दूर करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से होनी चाहिए। लोगों को परेशानियों का सामना करना न पड़े। जिन क्षेत्रों में विद्युत की समस्या आ रही है, वहां सुधार करने की कार्यवाही की जा रही है।
कोण्डागांव : राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजयसिंह ने गोबराहीन स्थित प्राचीनतम शिवलिंग की पूजा-अर्जना कर मांगा आर्शीवाद
छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजयसिंह ने सपरिवार आज केशकाल के समीप गोबराहीन में अवस्थित प्राचीनतम शिवलिंग की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान एसडीएम केशकाल शंकरलाल सिन्हा और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
धमतरी : कुरूद के स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था देख भड़के कलेक्टर
प्रदेश के बच्चों में उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने सरकार की ओर से स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। योजना के तहत जिले में स्थापित किए गए स्कूलों में शासन की मंशानुरूप गुणवत्ता लाने कलेक्टर पी एस एल्मा की ओर से सतत् दौरा कर शिक्षा विभाग के अमले को आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं।

