डीजीपी और मुख्यसचिव ने मुख्यमंत्री को दी जन्मदिवस की बधाई
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री बघेल के जन्मदिवस पर मुख्यसचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनसे मुलाकात कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्य सचिव अमिताभ ने और डीजीपी जुनेजा ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
ज्ञातव्य है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन को सेवा-समर्पण के साथ मना रही है। इस मौके पर तीन दिवसीय निश्शुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस शिविर में रायपुर के साथ हैदराबाद और मुंबई के स्पेशलिस्ट डाक्टर अपनी सेवाएं दें रहें। विशेषज्ञ डाक्टरों से इलाज कराने के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा चुके आम नागरिक इसका लाभ ले रहे हैं।

