पटरी से उतरे शिवनाथ एक्सप्रेस के कोच, हो सकता था बड़ा हादसा...
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़ दर्पण)। डोंगरगढ़ में शिवनाथ एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई है। ट्रेन के 2 कोच पटरी से उतर गए हैं। हादसे की जानकारी लगते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे है। राहत व बचाव कार्य जारी है। गनीमत यह रही की ट्रेन की रफ़्तार धीमी होने से किसी तरह की जनहानि नही हुई है। घटना तड़के करीब 3.42 बजे हुई, जब कोरबा से इतवारी जाने वाली शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ यार्ड के पास पहुंची थी कि अचानक डिरेल हो गई। फिलहाल हादसे की वजहों का पता नहीं चल सका है।

