माउंट एल्ब्रुश को फतह करने वाली अंकिता का एसपी सिंह ने किया सम्मान
कबीरधाम (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला पुलिस बल की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता, जो वर्तमान में नक्सल ऑपरेशनल टीम (डी.आर.जी. ) में पदस्थ है ने 15 अगस्त को यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी रसिया (रूस) स्थित एल्ब्रुश की चोटी (5642 मीटर की ऊँचाई ) पर राष्ट्रध्वज तिरंगा और छत्तीसगढ़ पुलिस का झण्डा लहराया था। अंकिता की यह उपलब्धि पूरे जिला पुलिस बल के लिये गौरवान्वित एवं सम्मान की बात हैं। महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता की इस उपलब्धि व कार्य कुशलता के लिये पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह और उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स कौशल किशोर वासनिक ने 24 अगस्त को अंकिता गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया। स्वागत / सम्मान की शुभ अवसर पर श्रीमति मोनिका परिहार, उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, डी.आर.जी. टीम के कमांडर व जवान एवं फोर्स एकेडमी के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने अंकिता गुप्ता की सफलता के बारे में बताया, साथ ही अंकिता गुप्ता ने फोर्स एकेडमी के युवाओं को अपने इस सफल पर्वतारोही की यात्रा के सबंध में बता कर मोटिवेशन किया। उपस्थित अधिकारियों ने अंकिता गुप्ता को इस सफलता के लिये उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

