छत्तीसगढ़

मंत्री अकबर ने किया छत्तीसगढ़ हर्बल्स की ई-कॉमर्स वेबसाइट का उद्घाटन

 रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। वन-जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बुधवार को राज्य लघु वनोपज संघ ने छत्तीसगढ़ हर्बल्स की ई-कॉमर्स वेबसाइट का उद्घाटन किया. इस वेबसाइट से अब छत्तीसगढ हर्बल्स के ग्राहक पूरी दुनिया में कहीं से भी इन्हें खरीद सकेंगे।

www.Chhattisgarhherbals.org पर 120 से अधिक उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आयुष, खाद्य, पर्सनल केयर के साथ साथ प्रीमियम उत्पादों के पूरी श्रृंखला इस वेबसाइट से खरीदी जा सकती है। कस्टमर द्वारा अपने ऑर्डर को ट्रैक और मैनेज की सुविधा भी इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। थोक विक्रय करने वाले ग्राहकों और व्यापारियों के लिए एक सरल प्रक्रिया भी इस वेबसाइट पर बनाई गई है। छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद की बिक्री से प्राप्त लाभ, 6000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों में कार्यरत 71,000 से अधिक महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाता है, जो लघु वनोपज संग्रहण एवं प्रसंस्करण द्वारा अपने आर्थिक एवं सामाजिक जीवन स्तर को निरंतर प्रगति दे रहीं हैं। अभी हाल ही में वन धन विकास केन्द्रों में काम करने वाली महिलाओं को सिंगापुर में पुरस्कृत किया गया था।

Leave Your Comment

Click to reload image