छत्तीसगढ़

छग प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के जिलाध्यक्ष बने गोपाल नायक

 रायगढ (छत्तीसगढ़ दर्पण)। जिला कलेक्ट्रेट में कोषालय से सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारी केलो बिहार आवासीय कर्मचारी सोसाइटी के पू्र्व अध्यक्ष गोपाल नायक को छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आरपी शर्मा ने पेंशनर्स संगठन संविधान के अनुरूप  अध्यक्ष के रूप मे उनको नियुक्त करने का पत्र प्रेषित कर उक्त दायित्व को निर्वहन करने की जिम्मेदारी दी है तथा पेंशनर्स कर्मचारियों के हित में काम करने की भावना व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर गोपाल नायक को उनके मित्रों विभिन्न कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों तथा शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है। गोपाल नायक ने प्रांत अध्यक्ष श्री शर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे पेंशनरों के हित में काम करने के लिए संकल्पित हैं तथा पहले भी वे सेवानिवृत्ति के पूर्व पेंशनर्स साथियों के हित में सदैव काम करते रहे हैं इसलिए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन करने में उन्हें खुशी होगी । गोपाल नायक को नई जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न कर्मचारी संगठन के  पदाधिकारी एवं सक्रिय साथियों में सेवा निवृत्त कर्मचारी , पेंशनर संघ छग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, लिपिक कर्मचारी संघ, सहित विभिन्न कर्मचारी एवं अधिकारी साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image