पुलिस अधीक्षक ने किया यातायात व्यवस्था व थाना सिटी कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण
धमतरी (छत्तीसगढ़ दर्पण)। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर की ओर से मकई चौक पहुंचकर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया व आस पास के व्यापारियों से भी चर्चा कर उनसे सुझाव भी लिया गया। जिसके बाद सीधे थाना कोतवाली पहुंचकर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
थाना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान लंबित अपराध, लंबित मर्ग, शिकायत, चालान, लंबित संमस वारंट का निरीक्षण किये, संमंस वारंट रजिस्टर का अवलोकन कर पेंडेंसी पर पुलिस अधीक्षक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल तामिली कराने के सख्त निर्देश दिए। उल्लेखनीय है पुलिस अधीक्षक द्वारा क्राइम मीटिंग में भी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि स्वयं थाना आकर पेंडिंग अपराध, शिकायत और अन्य पेंडिंग रजिस्टरों का निरीक्षण करूंगा। लगातार सभी थानाओं में स्वयं जाकर आकस्मिक निरीक्षण कर लंबित मामलों की समीक्षा कर तत्काल निराकरण के निर्देश दिये है। थाना सिटी कोतवाली परिसर का निरीक्षण कर वहां रखी सामग्रियों को देखा गया व साफ सफाई रखने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान थाना में आने वाले फरियादी व शिकायत कर्ताओं से शालीनता पूर्ण व्यवहार किये जाने व उनकी समस्याओं कायथोचित निराकरण के निर्देश दिये। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान निरीक्षक शेर सिंह बंदे व थाना प्रभारी अर्जुनी गगन वाजपेई व थाना सिटी कोतवाली धमतरी के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

