सरपंच सचिव की लापरवाही के चलते भर से सामुदायिक शौचालय अधूरा...
बैकुन्ठपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। ग्राम पंचायत बरदिया के सरपंच सचिव की लापरवाही के कारण सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पिछले साल भर बंद पड़ा है।ग्रामिणो ने सरपंच सचिव को सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य के कई बार बोल चुके है लेकिन सरपंच आज कल शौचालय का निर्माण कार्य प्रारभ होगा यह बोल- बोल कर स्थानीय ग्रामिणो को दिलासा दे टाल मटोल कर रहे हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि सबंधित विभाग भी सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य के प्रति कोई सुध नही ले रही है। इसके चलते सरपंच सचिव के हौसले और बुलंद होती जा रही है।ग्राम पंचायत बरदिया मे सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य के लिए तीन मद से 4.40 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति मिली थी।सरपंच सचिव ने आनन फानन मे सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जैसे तैसे शौचालय का छत ढलाई का कार्य पुर्ण हुआ सरपंच ने निर्माण कार्य बंद करा दी।साल भर बित चुके है इसके बावजूद सरपंच सचिव ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू नही किया।
अधुरा सामुदायिक शौचालय बना शराबियो का अड़्ड़ा
ग्राम पंचायत बरदिया मे सामुदायिक शौचालय के निर्माण कार्य के लिए तीन मद से 4.40 लाख रूपये की प्रशासनिक राशी मिली थी।जिसमे मररेगा योजना से 40 हजार स्वच्छ भारत से 3 लाख एवं 15 वां वित आयोग से 90 हजार रूपये मिला था।सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य अधुरा होने के कारण शामं होते ही कुछ शराबियो की महफिल सज जाती है जो देर रात तक महफिल सजी रहती है।सामुदायिक शौचालय के भितर दर्जनो बोतल ड़िस्पोजेबल गिलास पड़े हुए है। जिससे देख कर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

