डॉ. रमन का कांग्रेस सरकार पर आरोप, 'जनता के पैसों से खिलाया जा रहा दारू-मुर्गा'
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक गाड़ी शराब की पेटियों को ले जाते हुए दिख रही है। झारखंड सरकार ने टूट के डर से यूपीए के 32 विधायकों को रायपुर रे रिजॉर्ट में शिफ्ट करा दिया है। यूपीए विधायकों को चार्टेड प्लेन से रायपुर ले जाया गया और उन्हें रिजॉर्ट में रखा गया। रिजॉर्ट के बाहर बेहद टाइट सिक्योरिटी रखी गई है। किसी को भी अंदर आने की इजाजत नहीं है। जिस रिजॉर्ट में विधायकों को रखा गया है वो बेहद ही लग्जीरियस है। यहां से झील दिखाई पड़ती है।
छत्तीसगढ़ के जिस आलीशान फाइव स्टार रिजॉर्ट में झारखंड से आए विधायकों को ठहराया गया है, उसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। खबर है कि इस होटल में सोरेन सरकार के विधायकों की हर सुख सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने रमन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें एक गाड़ी शराब की पेटियों को ले जाते हुए दिख रही है। उन्होंने लिखा कि भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए! छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं। असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी।
सियासी संकट के बीच झारखंड के विधायकों को रायपुर स्थित रिसॉर्ट में रखा गया है। रिजॉर्ट में लग्जरी रूम्स हैं। यहां की सुख-सुविधाएं देखकर आपकी नजरें नहीं हटेंगी।
दावा किया जा रहा है कि होटल के अंदर डेढ़ लाख रुपये तक के कमरे हैं। मेक मॉय ट्रिप पर पर जो दिखाया गया है, उसके हिसाब से रिसॉर्ट में 6700 रुपये से लेकर 1.25 लाख रुपये तक का कमरा है। इस होटल के मालिक पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप राय हैं। आठ महीने पहले लेकव्यू रिसॉर्ट में ही छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने अपने बेटे की शादी की थी।

