दिल्ली दौरे पर चंदेल, नड्डा से मुलाकात कर की राजनीतिक चर्चा
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। दिल्ली प्रवास पर नड्डा के निवास में सौजन्य भेंट कर नेता प्रतिपक्ष के दायित्व दिये जाने पर पार्टी के प्रति आभार माना। इस दौरान प्रदेश के राजनीतिक परिस्थतियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

