आरबीआई की परियोजना वित्तीय साक्षरता केंद्र ने किया बैंकिंग जन जागरूकता कार्यक्रम
नारायणपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। विगत दिनों जिले के विकासखंड ओरछा के ग्रामीण अंचलों को हाट बाजार में बैंकिंग जन जागरूकता का कैंप का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत संभागीय अधिकारी रोहित पाल सीएफएल जिला सम्वयक झामेशवर कुमार नारायणपुर काउंसलर धुनेशवर पटेल ओरछा काउंसलर लछिनदर कर्मा की ओर से कैंप लगाया गया।
जिसमें ग्रामीण अंचलों के लोगों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा प्रधानमंत्री ज्योति जीवन बीमा प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सुकन्या योजना साइबर क्राइम के बारे में जानकारी के साथ बीमा कराया गया। इसके अलावा इस बैंकिंग जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बैंकों में खाता खोलने के लिए केवाईसी करने की लिए प्रोत्साहित करना और बैंकों में ही निवेश के लिए प्रोत्साहित करना रिजल्ट लोन लेने की जानकारी साथ ही में बैंकिंग से संबंधित फ्रॉड होने वाले मैसेज के माध्यम से फोन कॉल के माध्यम से या लोगों की ओर से बैंक के नाम पर ठगी और सरकारी नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से बचने की जानकारी दी जाती हैं और लोगों की समस्याओं का सरलता पूर्वक सुलझाया जाता है, वहीं बीमा व बैंकिंग के विषय में लोगों को संपूर्ण जानकारी दी जाती है।

