छत्तीसगढ़

कांग्रेसजनों के साथ दिल्ली रवाना हुए पर्यटन मंडल अध्यक्ष और महापौर

 बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 4 सितम्बर को आयोजित महंगाई के खिलाफ महारैली में भाग लेने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष रामशरण यादव, जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, एआईसीसी सदस्य विष्णु यादव, ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहू, महिला कांग्रेस की शिल्पी तिवारी, बिलासा दाई एयरपोर्ट चकरभाटा बिलासपुर से दिल्ली रवाना हुए। सभी 4 सितम्बर को महारैली में भाग लेकर 5 सितम्बर को वापस होंगे। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के 3000 कार्यकर्ताओं को ट्रेन से रवाना किया।

Leave Your Comment

Click to reload image