माशिम ने जारी की 10-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी
माशिम ने जारी की 10-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं-12वीं पूरक परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। टाइम टेबल के अनुसार 10 वीं की पूरक परीक्षा 4 से 12 जुलाई तक तथा 12वीं की परीक्षा 4 से 16 जुलाई तक चलेगी। परीक्षा का समय प्रातः 9 से 12:15 तक रहेगा।

