मुख्यमंत्री बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में करेंगे राशि का अंतरण
मुख्यमंत्री बघेल इस कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2:00 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम भनसुली (के) पहुंचेंगे और वहां शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित गुरु सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम भनसुली से इस कार्यक्रम के बाद रवाना होकर अपरान्ह 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा पहुंचेंगे और वहां शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद शाम 5:05 पर रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री बघेल शाम 6:30 बजे रायपुर के होटल बेबीलॉन कैपिटल में आयोजित 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' कार्यक्रम में शामिल होंगे

