छत्तीसगढ़

सफाई कर्मियों को दिया गया सुरक्षा मानकों के साथ काम करने का प्रशिक्षण

 अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। सफाई मित्र सुरक्षित शहर बनाने के लिए मंगलवार को नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई ने किया। यह प्रशिक्षण 4 दिवस तक डाटा सेंटर में चलेगा।

इस प्रशिक्षण में सेप्टिक व नाली सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा के संबंध में नगर निगम अंबिकापुर व यूनिसेफ  के तत्वाधान में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यूनिसेफ  के विषय विशेषज्ञ की ओर से सफाई कार्य के दौरान होने वाले संभावित दुर्घटना से बचाव, सफाई सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग व सफाई संबंधी विभिन्न नियम,सुरक्षा मानकों के संबध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ज्ञातव्य है कि सैप्टिक टैंक व नालियों की सफाई के दौरान सफाई कर्मियों को कई बार सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस प्रशिक्षण से उन्हें सुरक्षा उपायों को ध्यान में रख कर काम करने  की जानकारी मिलेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image