एम्पलॉय-एम्पलॉयर्स मीट में साक्षात्कार के साक्षी बने मंत्री भेंडिया व अन्य अतिथिगण
8 सितम्बर को नर्सिंग व सिक्योरिटी गार्ड के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार
बालोद (छत्तीसगढ़ दर्पण)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा अनुरूप बालोद जिला प्रशासन की ओर से जिले के अधिक से अधिक युवा-युवतियों को रोजगार व स्वरोजगार प्रदान करने के लिए जिला मुख्यालय बालोद के महादेव भवन गंजपारा में आयोजित एम्पलॉय-एम्पलॉयर्स मीट के दौरान महिला व बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया व अतिथियों ने वहॉ चल रहे साक्षात्कार का अवलोकन किया।
उल्लेखनीय है कि नियोजक संस्थाओं की ओर से योग्य अभ्यर्थियों के चयन के लिए अलग-अलग कक्षों में साक्षात्कार का आयोजन किया गया था। मंत्री भेंडिया व अतिथियों ने स्वयं कक्ष में पहुॅचकर साक्षात्कार का अवलोकन किया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष विकास चोपड़ा, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर सहित कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि एम्पलॉय-एम्पलॉयर्स मीट के अंतर्गत महादेव भवन में 8 सितम्बर को नर्सिंग व सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।

