छत्तीसगढ़

कलेक्टर की पहल पर अतिवृष्टि से प्रभावित पीडि़त परिवारों को मिला मुआवजा

 जिला पंचायत अध्यक्ष चौहान ने पीडि़त परिवारों को सौंपा चेक

बिलासपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के कोटा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलका नवागांव, ग्राम पंचायत पीपरतराई, ग्राम पंचायत परसदा व नगर पंचायत कोटा में अत्यधिक बारिश से मकान की क्षति पर 19 पीडि़त परिवारों को 34 हजार 200 रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ने पीडि़त परिवारों को उक्त राशि का चेक वितरित किया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सलका नवागांव के 189 स्कूली छात्र-छात्राओं को जाति, निवासी व आय प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया।

तहसीलदार कोटा प्रांजल मिश्रा ने बताया कि कोटा तहसील के ग्राम पंचायत सलका नवागांव के 9, ग्राम पंचायत पीपरतराई के 6, ग्राम पंचायत परसदा के 2 व नगर पंचायत कोटा के 2 अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति की राशि दी गई है। गौरतलब है कि कलेक्टर सौरभ कुमार ने अतिवृष्टि से फसल व मकान क्षति का सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार कर राशि प्रदान करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए थे। आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत यह राशि स्वीकृत की गई है। सहायता राशि मिलने पर पीडि़त हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image