छत्तीसगढ़

खड़े ट्रेलर से टकराई बस : 7 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया शोक...

 कोरबा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। कोरबा जिले के पोंडी उपरोड़ा की नेशनल हाईवे 130 आज फिर रक्तरंजित हो गई। रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ़्तार मेट्रो बस CG 4 MM 3195 मड़ई के खड़े ट्रेलर से जा टकराई। इस टक्कर में बस के एक तरफ के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। यह सड़क हादसा इतना बड़ा था कि इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। इस दुर्घटना में बस में सवार 4 पुरुष समेत 2 महिला व एक मासूम बच्चे की मौत हो गई।


हादसे में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है जिसमें कुछ यात्रियों को गंभीर चोट आई है जिनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। हाईवे पेट्रोलिंग मौके पर पहुंच कर बांगों थाना में सूचना दी। बांगों पुलिस मौके पर पहुंच रेस्क्यू कर घायलों को जिला अस्पताल कोरबा भेजा गया। घायलों का उपचार जारी है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा में हुए सड़क हादसे पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदन व्‍यक्‍त करते हुए उनके स्‍वजनों को आवश्‍यक सहयोग व घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सीएम बघेल ने घायलों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य होने की कामना की है।

Leave Your Comment

Click to reload image