छत्तीसगढ़

व्यक्तिगत बाड़ी विकास योजना से गौकरण ने किया टमाटर का उत्पादन

 बेमेतरा (छत्तीसगढ़ दर्पण)। प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजना नरूवा, गरूवा, घुरवा बाड़ी अंतर्गत जिले में उद्यानिकी विभाग की ओर से व्यक्तिगत बाड़ी का निर्माण किया गया है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागृति की मिसाल भी है, जिसकी रोशनी से ग्रामीणों को आगे बढऩे को संबल और हौसला मिला है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं। 

बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत-हतपान के कृषक गौकरण साहू की ओर से ग्राम-हतपान के भूमि का चयन व्यक्तिगत बाड़ी के रूप में करते हुए विभाग की ओर से टमाटर के पौध उपलब्ध कराये गये, जिसे बाड़ी के लिए चयनित प्रक्षेत्र में रोपण किया गया था। उपरोक्त पौधों से उत्पादन गौकरण साहू की ओर से अपने निकतम बाजारों में किया गया, जिससे उनको लगभग 12 हजार रुपए का आय प्राप्त हुआ। गौकरण साहू योजना से बहुत खुश है और आगे भी परिश्रम कर रहे हैं। गौकरण ने आगे कहा कि वे टमाटर के अलावा मिर्च व फूलगोभी का भी उत्पादन करने की इच्छा जाहिर की।

Leave Your Comment

Click to reload image