राजधानी के जोन कमिश्नरों का तबादला, निगम ने जारी किया आदेश...
रायपुर (छत्तीसगढ़ दर्पण)। रायपुर निगम में बड़ा फेरबदल हुआ है। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत तबादला आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार जोन 4 के कमिश्नर विनय मिश्रा को जोन 1 एवं 2 का कमिश्नर बनाया गया है। उपायुक्त एवं जोन 1 कमिश्नर कृष्णा खटिक को जोन कमिश्नर 3 एवं उपायुक्त सा.प्र.वि., सूचना का अधिकारी, जोन 8 कमिश्नर अरूण धु्रव को कमिश्नर जोन 4, जोन 7 कमिश्नर ए.के. हालदार को जोन कमिश्नर जोन 6, उपायुक्त (स्वास्थ्य) निर्वाचन जनगणना, जोन 2 कमिश्नर विनोद पाण्डेय को जोन कमिश्नर जोन 7 एवं सचिव, जोन 6 कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को जोन कमिश्नर जोन 8, उपायुक्त एवं जोन 3 कमिश्नर आर.के. डोंगरे को जोन कमिश्नर 9 एवं उपायुक्त राजस्व, बाजार, नजूल में पदस्थ किया गया है। वहीं राजेष गुप्ता जोन कमिश्नर जोन 5 एवं दिनेष कोसरिया जोन कमिश्नर जोन 10 में यथावत रखा गया है।

